प्याज़ की खेती और प्रोसेसिंग (Onion farming and processing) | प्याज़ के बिना आम भारतीय घरों में खाना अधूरा है। ग्रेवी वाली सब्ज़ी में तो खासतौर पर प्याज़ पड़ता है। लेकिन हर साल कुछ महीने ऐसे होते हैं जब प्याज़ की कीमत रसोई का बजट बिगाड़ देती है। दरअसल, प्याज़ के भंडारण की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण हर साल बड़ी मात्रा में इसकी फसल खराब हो जाती है और किसानों को भारी नुकसान होता है। आम जनता को भी प्याज़ की बहुत ज़्यादा कीमत देनी पड़ती है। इस समस्या से निपटने और पूरे साल मुनाफ़ा कमाने के लिए किसान प्याज़ की प्रोसेसिंग कर सकते हैं। डिहाइड्रेटेड प्याज़ और प्याज़ पाउडर बनाकर अतिरिक्त प्याज़ को खराब होने से बचाया जा सकता है और पूरे साल इसकी आपूर्ति सुनिश्चित की जा सकती है। इसके लिए किसानों को नई तकनीक की जानकारी होना ज़रूरी है।

लंबे समय तक रहता है सुरक्षित
बरसात के मौमस में आमतौर पर प्याज़ की फसल खराब हो जाती है। इससे किसानों को भारी नुकसान होता है। कच्चे प्याज़ को लंबे समय तक नहीं रखा जा सकता, क्योंकि पानी, नमी आदि के संपर्क में आने पर प्याज़ खराब हो ही जाता है। ऐसे में डिहाइड्रेटेड प्याज़ किसानों के लिए अच्छा विकल्प है। इसमें प्याज़ की स्लाइस काटकर एक खास मशीन से इसका पूरा पानी अलग कर दिया जाता है। करीब 8 किलो कच्चे प्याज़ से 1 किलो डिहाइड्रेटेड ओनियन यानी सूखा प्याज़ तैयार हो जाता है। इसकी मांग प्रसंस्करण उद्योग, होटल-रेस्टोरेंट आदि में है। विदेशों में भी इसकी अच्छी मांग है। हमारे देश में डिहाइड्रेटेड ओनियन बहुत लोकप्रिय नहीं है। जबकि पूरे साल प्याज़ की उपलब्धता सुनिश्चित करने का ये एक अच्छा ज़रिया है। डिहाइड्रेटेड प्याज़ को इस्तेमाल से 10 मिनट पहले पानी में रखने पर वह नरम हो जाता है और फिर इसका इस्तेमाल किसी भी व्यंजन में किया जा सकता है।
प्याज़ को डिहाइड्रेट करने की तकनीक
किसानों को अधिक मुनाफा और उपभोक्ताओं को कम कीमत पर पूरे साल प्याज़ मिले इसके लिए भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान, नई दिल्ली के खाद्य विज्ञान एवं फसलोत्तर प्रौद्योगिकी संभाग ने एक तकनीक विकसित की है। इस तकनीक के तहत जब प्याज़ की भरपूर फसल होती है, तब उसे डिहाइड्रेटेड स्लाइस और पाउडर में बदलकर लंबे समय तक सुरक्षित रखा जा सकता है। इस तकनीक की मदद से प्याज़ को सामान्य तापमान पर 6 महीने और कम तापमान पर एक साल तक के लिए स्टोर किया जा सकता है।

प्याज़ का पाउडर
प्याज़ के मूल्य संवर्धन उत्पाद में प्याज़ का पाउडर बनाना भी शामिल है। इसे डिहाइड्रेटेड प्याज़ की स्लाइस को पीसकर बनाया जाता है। ये कई तरह के प्रोडक्ट्स में आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है, जैसे पिज्जा, सब्ज़ी की ग्रेवी आदि। होटलों में इसकी मांग बढ़ रही है। इसका वजन कम होता है इसलिए इसे स्टोर करना और लाना-ले जाना आसान है और लागत भी कम आती है।
प्याज़ उत्पादन के मामले में भारत विश्व में दूसरे स्थान पर है, लेकिन इसकी फसल के जल्दी खराब होने के कारण ही अक्सर प्याज़ की किल्लत हो जाती है। इससे किसानों को भी नुकसान उठाना पड़ता है। ऐसे में प्याज़ के मूल्य संवर्धन की तकनीक किसानों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है।
ये भी पढ़ें: प्याज उत्पादक किसानों के लिए इंजीनियर कल्याणी शिंदे ने किया ऐसा आधुनिक आविष्कार, 25 फ़ीसदी तक कम हुआ नुकसान
सम्पर्क सूत्र: किसान साथी यदि खेती-किसानी से जुड़ी जानकारी या अनुभव हमारे साथ साझा करना चाहें तो हमें फ़ोन नम्बर 9599273766 पर कॉल करके या [email protected] पर ईमेल लिखकर या फिर अपनी बात को रिकॉर्ड करके हमें भेज सकते हैं। किसान ऑफ़ इंडिया के ज़रिये हम आपकी बात लोगों तक पहुँचाएँगे, क्योंकि हम मानते हैं कि किसान उन्नत तो देश ख़ुशहाल।

ये भी पढ़ें:
- इंदौर में होगा BRICS Agriculture Summit 2026, कृषि और फूड सिक्योरिटी पर जुटेंगे दुनिया के बड़े देशBRICS Agriculture Summit 2026 जून में इंदौर में होगा, जहां कृषि, फूड सिक्योरिटी और नई तकनीकों पर वैश्विक चर्चा होगी।
- Noor Jahan Mango: आमों की रानी, जिसका वजन 4 किलो और कीमत सुनकर हो जाएंगे हैरानअगर आपने दशहरी या हापुस खाया है, तो उससे बिल्कुल अलग अनुभव है नूरजहां आम। इसकी सबसे ख़ासियत है इसका स्वाद, जिसमें हल्की केसर और शहद जैसी सुगंध होती है। गूदा बेहद मुलायम, रसदार और बिना रेशों वाला होता है, जो मुंह में जाते ही घुल जाता है।
- Pig Farming: मिक्स्ड ब्रीड सूअर पालन से रायपुर के अंगीरा ठाकुर ने 5 साल में हासिल किया 20 लाख का टर्नओवरPig Farming: कुछ समय पहले तक मुर्गी पालन और बकरी पालन की तुलना में सूअर पालन को अच्छा नहीं माना जाता था और पढ़े-लिखे लोग इसमें जाने से कतराते थे, मगर अब ऐसा नहीं है। अब पढ़े-लिखे युवा भी इसे व्यवसाय के तौर पर चुन रहे हैं
- किसानों के लिए बड़ी खबर: शिवराज सिंह चौहान का सख़्त फरमान, MSP पर हर हाल में होगी ख़रीद!शिवराज सिंह चौहान ने दो टूक अंदाज में कहा कि ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में किसान को उसकी उपज (Yield) का न्यायसंगत मूल्य दिलाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है, और इस लक्ष्य में किसी भी स्तर की ढिलाई स्वीकार नहीं होगी।’
- Earth Mango : केरल के पलक्कड़ में ‘ज़मीन के अंदर छुपी आम’ जैसी फंगस, वैज्ञानिक हैरान!नाम सुनकर ये मत सोचिएगा कि ये कोई (Earth Mango) आम है, नहीं, बल्कि एक अजीब फंगस है। सामान्य मशरूम बारिश के बाद ज़मीन के ऊपर उग आते हैं, लेकिन यह पूरी तरह मिट्टी के अंदर रहती है।
- The coastline of Andhra Pradesh: अब Seaweed Farming से बदलेगी मछुआरों और महिलाओं की किस्मतसरकार ने अकेले दम पर नहीं, बल्कि देश के टॉप संस्थानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करने की योजना बनाई है। CSIR-CSMCRI, NIOT और ICAR-CIBA के विशेषज्ञ वैज्ञानिक तरीके और उन्नत उत्पादन मॉडल तैयार करेंगे। मुख्यमंत्री ने इन संस्थानों से पहले ही चर्चा कर ली है, ताकि खेती के साथ-साथ प्रोसेसिंग पर भी जोर दिया जा सके।
- केंद्र सरकार लाएगी “मिशन फॉर कॉटन प्रोडक्टिविटी”, 32 लाख किसानों को मिलेगा फ़ायदाप्रधानमंत्री Narendra Modi की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने “मिशन फॉर कॉटन प्रोडक्टिविटी” को मंजूरी दे दी है। इस मिशन पर सरकार अगले पांच वर्षों में ₹5659.22 करोड़ खर्च करेगी।
- APEDA Organic Farmer Verification: जैविक किसानों को बड़ी राहत, अब 3 जुलाई 2026 तक का मिला मौकापिछले कुछ सालों में जैविक खेती (Organic Farming) तेजी से बढ़ी है। देश-विदेश में जैविक अनाज, फल, सब्जियों और मसालों की मांग लगातार बढ़ रही है। सरकार चाहती है कि बाजार में वही उत्पाद “जैविक” कहलाएं जो बिना रासायनिक खाद और जहरीले कीटनाशकों (Chemical fertilizers and toxic pesticides) के उगाए गए हों।
- फ्रूट होराइजन 2026 में शिवराज सिंह चौहान ने फल निर्यात बढ़ाने पर दिया ज़ोरफ्रूट होराइजन 2026 में शिवराज सिंह चौहान ने फल निर्यात, गुणवत्ता और प्रोसेसिंग बढ़ाने पर किसानों व विशेषज्ञों से चर्चा की।
- इंडिया का पहला AI-Based Basmati Paddy Survey Project हुआ लॉन्च, 40 लाख हेक्टेयर ज़मीन होगी कवरExperts का मानना है कि सरकार अब बासमती के Geographical Indication (GI) क्षेत्र की पूरी क्षमता का दोहन करने की तैयारी कर रही है। GI क्षेत्र तो पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी UP, उत्तराखंड, हिमाचल और जम्मू-कश्मीर में 60 लाख हेक्टेयर से अधिक में फैला है। लेकिन अब तक इसका सही आकलन नहीं हो पाया था।
- अब वही भारतीय मसाला कंपनी यूरोप में राज करेगी,जो Digital Traceability और Green Certification में आगे होगीहाल ही में दक्षिण भारत में Consulate General of the Netherlands और विश्व मसाला संगठन (WSO) ने एक बड़ा सेमिनार किया। विषय था। “Sustainable Spice Value Chain” यानी टिकाऊ मसाला चेन। यूरोप और भारत के जानकारों ने साफ कहा कि भारतीय मसाला कंपनियों के लिए अब नियम बदल चुके हैं।
- डायनामिक डीएम हीरा लाल, जिन्होंने जनसहयोग से बदली बांदा की तस्वीरडॉ. हीरा लाला 2018 में बांदा जिले में डीएम के रूप में गए और वहां उन्होंने अपने शासन काल में जल सरंक्षण, पेड़ लगाओं, पेड़ जियाओ अभियान चलाए और तालाबों पुनर्निमाण का काम करवाया।
- Natural Farming से बदली किसान की तकदीर, नवरूप सिंह का मॉडल बना मिसालनवरूप सिंह का Natural Farming और पारंपरिक जीवनशैली पर आधारित मॉडल आज चर्चा में है।
- आंध्र प्रदेश की ताकत बनेगा 5.11 लाख करोड़ का ‘Large Credit Plan, NABARD ने किसानों और कारोबारियों को दी नई ताकतNABARD ने साल 2026-27 के लिए 5.11 लाख करोड़ रुपये का Large Credit Plan बनाकर राज्य के विकास का नक्शा ही बदल दिया है। पिछले साल ये रकम 4.24 लाख करोड़ थी, यानी करीब 20 फीसदी का उछाल।
- देशभर में मिलेट्स को बढ़ावा देने के लिए ‘One Meal a Day with Millets’ अभियान शुरूदेश में पोषक अनाज यानी मिलेट्स को बढ़ावा देने के लिए एक नई पहल की शुरुआत की गई है। Millet Marvels, Indian Institute of Millets Research (IIMR) और Nutrihub के सहयोग से ‘One Meal a Day with Millets’ नामक राष्ट्रीय अभियान लॉन्च किया गया है। इस पहल का उद्देश्य लोगों को अपने दैनिक आहार में… Read more: देशभर में मिलेट्स को बढ़ावा देने के लिए ‘One Meal a Day with Millets’ अभियान शुरू
- प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना से किसानों को बड़ी राहत, 464 कृषकों को मिली ₹2.45 करोड़ की क्षतिपूर्तिविकास भवन सभागार में आयोजित कार्यक्रम में खरीफ 2025 और रबी 2025-26 के दौरान फसल क्षति से प्रभावित किसानों को राहत राशि वितरित की गई।
- भारत की कॉफी ने दिखाया दम, एक्सपोर्ट में 26.6 फीसदी का उछाल, Robusta बना ‘चैंपियन’सिर्फ 4 महीनों में भारत ने करीब 37,000 टन अतिरिक्त कॉफी विदेश भेजी। ये इतनी बड़ी मात्रा है कि करीब 40 लाख छोटे-बड़े कैफे रोजाना एक कप कॉफी इस्तेमाल करते हैं, उनकी 6 महीने की ज़रूरत पूरी हो सकती है। इसमें Robusta कॉफी का सबसे अहम रोल है।
- MSP: सूरजमुखी और चना खरीद को मंज़ूरी, किसानों को ₹4,886 करोड़ से अधिक की सुरक्षाकेंद्र सरकार ने किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) के तहत खरीद को मजबूत किया है।
- मध्यप्रदेश बनेगा देश का ‘Milk Capital’ : पशुपालकों की होगी कमाई, सरकार ने उठाए बड़े कदममुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (Chief Minister Dr. Mohan Yadav) ने ग्वालियर में आयोजित राज्य स्तरीय पशुपालक एवं दुग्ध उत्पादक सम्मेलन (State-Level Conference of Livestock Farmers and Milk Producers) में ऐलान किया कि अब सरकार पशुपालकों से भरपूर मात्रा में दूध खरीदेगी और उन्हें उचित दाम दिलाने के लिए हरसंभव प्रयास करेगी।
- उत्तराखंड में नाबार्ड पॉलीहाउस योजना में डिजिटल भुगतान से किसानों को मिलेगा सीधा लाभदेहरादून में नाबार्ड पॉलीहाउस योजना में Central Bank Digital Currency के ज़रिए किसानों को सीधे सब्सिडी मिलेगी, जिससे पारदर्शिता बढ़ेगी।





















