पॉलीहाउस फसलों को नुकसान पहुंचाते हैं जड़-गांठ सूत्रकृमि, जानिए बचाव के तरीके
जड़-गांठ सूत्रकृमि की सही समय पर पहचान है ज़रूरी
सूत्रकृमि कई तरह के होते हैं और ये बहुत सी फसलों को रोगग्रस्त करके नुकसान पहुंचाते हैं। पॉलीहाउस की फसलें भी इससे अछूती नहीं है। सूत्रकृमि के साथ समस्या ये है कि किसान जल्दी इसकी पहचान नहीं कर पाते जिससे जड़-गांठ सूत्रकृमि की रोकथाम मुश्किल हो जाती है।
जड़-गांठ सूत्रकृमि (Root Knot Nematode): सूत्रकृमि जिसे निमेटोड भी कहा जाता है बहुत बारीक होते हैं, इसलिए किसान नंगी आंखों से इसे देख नहीं पातें और यही वजह है कि इसकी रोकथाम जल्दी करने में वो असफल रहते हैं। दरअसल, सूत्रकृमि पतले धागे की तरह होते हैं। इनका शरीर लंबा और बेलनाकार होता है और शरीर में कोई विभाजन नहीं होता है। शरीर छोटा और आधा पारदर्शी होता है।
सूत्रकृमि को सिर्फ़ माइक्रोस्कोप की मदद से ही देखा जा सकता है। सूत्रकृमियों के मुख्य हिस्से में सुई की तरह एक जैसी संरचना होती है, जिसे स्टाइलेट कहा जाता है। इसके ज़रिए ही सूत्रकृमि जड़ों को संक्रमित करके उसकी कोशिकाओं और ऊतकों से पोषण लेते हैं। अधिकतर किसान सामान्य कीटनाशकों का छिड़काव करके इसे रोकने की कोशिश करते हैं, जिससे समय, पैसा और श्रम का नुकसान होता है। दरअसल, इनकी रोकथाम के लिए सूत्रकृमि की पहचान और इनसे होने वाले रोगों की पहचान करना ज़रूरी है।
किन फसलों को पहुंचाते हैं नुकसान
सूत्रकृमि आमतौर पर सभी प्रकार की फसलों को नुकसान पहुंचाते हैं, लेकिन इसका सबसे ज़्यादा असर खीरा, टमाटर, बैंगन, भिंडी, शिमला मिर्च, मिर्च आदि पर होता है। सूत्रकृमि कीट कई प्रकार के होते हैं, इनमें से मुख्य जड़-गांठ सूत्रकृमि हैं, जिसका पौधों पर सबसे ज़्यादा प्रकोप देखा गया है। यह पौधों की जड़ों पर हमला करता है जिससे जड़ों की गांठें फूल जाती है और आपस में मिलकर गुच्छा बना लेती है। जिससे पेड़ पोषक तत्वों को ग्रहण नहीं कर पाता है।

रोग से ग्रसित पौधों के लक्षण
-इस रोग से ग्रस्त होने पर पौधों के ऊपरी हिस्से की पत्तियां पीली होकर मुरझाने लगती हैं।
-पौधों में फूल और फल कम निकलते हैं।
-पौधों का विकास रुक जाता है।
-पौधों की जड़ों में गांठे बन जाती हैं। इन गांठो पर छोटी-छोटी कई जड़ें निकलने लगती हैं।
-पौधों की जड़ें मिट्टी से उचित मात्रा में पोषक तत्व ग्रहण नहीं कर पाती हैं।
सूत्रकृमि प्रबंधन
गर्मी के मौसम में 15 दिनों के अंतराल पर खेत की दो बार गहरी जुताई करनी चाहिए। इससे तेज धूप के कारण मिट्टी में पहले से मौजूद सूत्रकृमि नष्ट हो जाते हैं। खेत को सूत्रकृमि से पूरी तरह मुक्त रखना संभव नहीं है और न ही किसी केमिकल के इस्तेमाल से ऐसा किया जा सकता है। वैसे भी केमिकल का जितना हो सकते उतना कम इस्तेमाल करना चाहिए, क्योंकि यह न सिर्फ पर्यावरण और मिट्टी को प्रदूषित करता है, बल्कि मानव स्वास्थ्य के लिए भी हानिकारक है। इसलिए लक्षणों के आधार पर पहल सूत्रकृमि रोगों की पहचान करना ज़रूरी है।

इसके प्रबंधन के लिए कुछ बातों का ध्यान रखें:
- नई फसल लगाने से पहले पिछली फसल के पौधों को जड़सहित खत्म कर दें।
- पॉलीहाउस या ग्रीन हाउस बनाने से पहले उस जगह की मिट्टी की अच्छी तरह जांच कर लें।
- पिछली फसल के अवशेष या खरपतवारों को नष्ट करे दें।
- अप्रैल से जुलाई तक पॉलीहाउस या ग्रीन हाउस को खाली रखें।
- जिन खेतों में सूत्रकृमि का असर होता है वहां प्रति एकड़ खेत में 4 क्विंटल नीम और करंज की खली का छिड़काव करें।
- मई-जून में 10-15 दिनों के अंतराल पर 2-3 गहरी जुताई करके थोड़ी सिंचाई कर दें। जून-जुलाई में खेत को 25 माइक्रॉन मोटी पारदर्शी प्लास्टिक शीट से ढककर रखें। इससे जड़-गांठ सूत्रकृमि की संख्या में कमी आ सकती है।
- नीम की खली 100 ग्राम प्रति वर्ग मीटर और ट्राइकोड्रमा विरिडी 20 ग्राम प्रति वर्गमीटर के हिसाब से फसल की रोपाई से पहल मिट्टी के ऊपरी भाग में मिला दें। फिर थोड़ा पानी डाल दें।
- खेत में नीम, धतूरा एवं गेंदा की पत्तियों का अर्क इ्स्तेमाल करने से भी जड़ ग्रंथि सूत्रकृमि की संख्या में कमी आती है।
- इस समस्या से बचने के लिए रोपाई के एक महीने बाद दोबारा नीम की खली 50 ग्राम प्रति पौधे के हिसाब से पौधों के चारों ओर मिट्टी में मिला दें।
- प्रति एकड़ खेत में करीब 10 किलोग्राम फिप्रोनिल 0.3% जी डालने से भी सूत्रकृमि से निजात मिल सकता है।
ये भी पढ़ें: मूंगफली की फसल के अच्छे उत्पादन के लिए ज़रूरी है समेकित कीट प्रबंधन
सम्पर्क सूत्र: किसान साथी यदि खेती-किसानी से जुड़ी जानकारी या अनुभव हमारे साथ साझा करना चाहें तो हमें फ़ोन नम्बर 9599273766 पर कॉल करके या kisanofindia.mail@gmail.com पर ईमेल लिखकर या फिर अपनी बात को रिकॉर्ड करके हमें भेज सकते हैं। किसान ऑफ़ इंडिया के ज़रिये हम आपकी बात लोगों तक पहुँचाएँगे, क्योंकि हम मानते हैं कि किसान उन्नत तो देश ख़ुशहाल।

ये भी पढ़ें:
- सब्जियों की खेती: छत्तीसगढ़ में पाई जाने वाली इन भाजियों के बारे में जानते हैं आप?छत्तीसगढ़ में 36 तरह की अलग-अलग भाजियां पाई जाती हैं, जो स्वाद के साथ-साथ सेहत के लिए भी अच्छी हैं। इन सब्जियों की खेती बड़े पैमाने पर होती है। राज्य में बस्तर के जंगलों, दुर्ग की बाड़ियों, रायपुर के फ़ार्म्स, कवर्धा की घाटियां, अलग-अलग ज़िलों में अनेक किस्म की भाजियां उगाई जाती हैं।
- पॉलीहाउस में फूलों की खेती कर सालाना करीब 35 लाख का टर्नओवर, ये हैं हिमाचल के रवि शर्मारवि शर्मा ने अपने गांव आने के बाद फूलों की खेती को चुना। इसमें उन्होंने प्राकृतिक खेती को अपनाया हुआ है। वो पॉलीहाउस में फूलों की खेती करते हैं।
- Bio-Fertilizers: जीवाणु या जैविक खाद बनाने का घरेलू नुस्खाजैविक खाद के कुटीर उत्पादन की तकनीक बेहद आसान और फ़ायदेमन्द है। इससे हरेक किस्म की जैविक खाद का उत्पादन हो सकता है। इसे अपनाकर किसान ख़ुद भी जैविक खाद के कुटीर और व्यावसायिक उत्पादन से जुड़ सकते हैं।
- Saffron Farming: नोएडा के एक छोटे कमरे में केसर की खेती, किसानों को दे रहे हैं ट्रेनिंगरमेश गेरा ने अपनी इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई 1980 में NIT कुरुक्षेत्र से की। इसके साथ ही रमेश ने कई मल्टीनेशनल कंपनियों में जॉब भी की। नौकरी के दौरान बाहर के देशों में उन्हें कृषि के नए-नए तरीके देखने को मिले। वहां से तकनीक देखकर भारत में केसर की खेती चालू की।
- Goat Farming: बकरी पालन से जुड़ी क्या हैं उन्नत तकनीकें और मार्केटिंग का तरीका? कैसे किसानों ने पाई सफलता?भारत में बकरी पालन में नवाचारों का उद्देश्य किसानों की आजीविका को बढ़ाना, घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय बाज़ार में बकरी उत्पादों की बढ़ती मांग को पूरा करना है।
- पाले की समस्या से कैसे पाएं निजात? सर्दियों की शुरुआत भारत में खेती को कैसे प्रभावित करती है?किसान सर्दियों की इन चुनौतियों से पार पाने के लिए रणनीतियां अपनाते हैं, और सरकार टिकाऊ कृषि पद्धतियों को बढ़ावा देने और सिंचाई सुविधाओं तक पहुंच सुनिश्चित करने के लिए सहायता देती है।
- कैसे Startup India के तहत शुरू की मिलेट बेकरी? छत्तीसगढ़ की हेमलता ने Millets के दम पर खड़ा किया स्टार्टअपमिलेट से बने व्यंजनों की वैरायटी लिस्ट काफ़ी लंबी है। छत्तीसगढ़ की रहने वाली हेमलता ने Startup India के तहत मिलेट बेकरी (Millet Bakery) की शुरुआत की।
- Makhana Farming: मखाने की खेती में छत्तीसगढ़ के किसान गजेंद्र चंद्राकर ने अपनाई उन्नत तकनीकइस विधि द्वारा मखाने की खेती 1 फ़ीट तक पानी से भरी कृषि भूमि में की जाती है। किसान अब मखाने की खेती कर, धान से ज़्यादा मुनाफ़ा कमा रहे हैं। छत्तीसगढ़ राज्य के किसान इस सुपर फ़ूड मखाने की खेती को लेकर काफ़ी जागरूक हो गए हैं।
- Pearl Farming: मोती की खेती के साथ मछली पालन, ‘पर्ल क्वीन’ के नाम से जानी जाती हैं पूजा विश्वकर्मापूजा विश्वकर्मा ने 6 साल पहले 40 हज़ार रुपये की लागत से मोती की खेती का व्यवसाय शुरु किया। लगातार 2 साल तक संघर्ष करने के बाद उन्हें सफलता मिली।
- कृषि-वोल्टीय प्रणाली (सौर खेती): बिजली और फसल उत्पादन साथ-साथ, क्या है तरीका?ऊर्जा की बढ़ती ज़रूरत को पूरा करने के लिए सोलर एनर्जी यानी सौर ऊर्जा सबसे अच्छा विकल्प है। वैज्ञानिकों ने ऐसी तकनीक ईज़ाद की है, जिसमें बिजली और फसल उत्पादन साथ-साथ होगा। इस तकनीक का नाम है कृषि-वोल्टीय प्रणाली (सौर खेती)।
- Biofertilizer Rhizobium: जैव उर्वरक राइज़ोबियम कल्चर दलहनी फसलों का उत्पादन बढ़ाने का जैविक तरीकादलहन भारत की प्रमुख फसलों में से एक है और पूरी दुनिया में दलहन का सबसे अधिक उत्पादन भारत में ही होता है। किसानों के लिए भी इसकी खेती फ़ायदेमंद है। इसलिए दलहनी फसलों की खेती को बढ़ावा दिया जा रहा है। अगर किसान दलहनी फसलों का उत्पादन बढ़ाना चाहते हैं, तो राइज़ोबियम कल्चर उनके लिए बहुत मददगार साबित हो सकता है।
- Seed Production: कैसे बीज उत्पादन व्यवसाय इन किसानों की आय का अच्छा स्रोत बन रहा है?बीज खेती का आधार है, तभी तो कहते हैं कि हर बीज एक अनाज है, लेकिन हर अनाज एक बीज नहीं हो सकता क्योंकि सभी अनाज में एक समान अंकुरण क्षमता नहीं होती। बीज उत्पादन के लिए किसानों को बीज के प्रकार और उत्पादन का सही तरीका पता होना चाहिए।
- Berseem Farming: बरसीम की खेती से जुड़ी अहम बातें, जानिए कीट-रोगों से कैसे बचाएं बरसीम की फसलबरसीम एक महत्वपूर्ण दलहनी चारा फसल है जो न सिर्फ़ पशुओं के लिए बेहतरीन है, बल्कि ये मिट्टी की उर्वरता को बढ़ाने में भी सहायक है। इसका इस्तेमाल हरी खाद के रूप में किया जा सकता है। पशुओं के लिए ये चारा बहुत पौष्टिक होता है, वैसे तो बरसीम की फसल पर रोगों का बहुत गंभीर परिणाम नहीं होता है, लेकिन कुछ रोग व कीट है जिनसे बचाव करना ज़रूरी है।
- डेयरी उद्योग (Dairy Farming): क्यों दूध उत्पादन क्षेत्र में फ़ार्म रिकॉर्ड रखना ज़रूरी है?जिस तरह से ऑफ़िस या घर में काम या डॉक्यूमेंट्स का रिकॉर्ड रखा जाता है, वैसे ही डेयरी उद्योग में पशुओं का रिकॉर्ड रखना बहुत ज़रूरी है।
- Green Manure Crops: हरी खाद वाली फसलें कौन सी हैं और कितने प्रकार की होती हैं?खेती में हरी खाद का मतलब उन सहायक फसलों से है, जिन्हें खेत के पोषक तत्वों को बढ़ाने के मकसद से उगाया जाता है। ये मिट्टी की साथ-साथ फसलों को भी कई लाभ देती हैं।
- जैविक विधि से खरपतवार नियंत्रण: पर्यावरण और सेहत दोनों के लिए फ़ायदेमंदबढ़ते पर्यावरण प्रदूषण और इसके मानव स्वास्थ्य पर पड़ते हानिकारक प्रभाव को देखते हुए खेती में जैविक विधि के इस्तेमाल को लेकर किसानों को जागरूक किया जा रहा है। ऐसे में अब बहुत से किसान खरपतवार नियंत्रण के लिए भी प्राकृतिक उत्पादों का इस्तेमाल कर रहे हैं।
- Crop Residue Management: क्यों ज़रूरी है फसल अवशेष प्रबंधन? इससे जुड़े ये आंकड़ें जानते हैं आप?फसल अवशेष जलाने से हमारी ज़मीन में उपलब्ध पोषक तत्वों को हानि होती है। धीरे-धीरे ज़मीन की उर्वरक शक्ति कम होती चली जाती है। साथ ही वायु प्रदूषण बढ़ने जैसी कई घटनाएं हम देख भी चुके हैं।
- जानिए कैसे कंद वर्गीय फसल अरारोट की खेती से किसान ले सकते हैं लाभ, क्या हैं इसके फ़ायदे?अरारोट की खेती के लिए रेतिली दोमट मिट्टी सबसे अच्छी मानी जाती है। पौधों के विकास के लिए तापमान 25-30 डिग्री सेंटीग्रेट होना चाहिए।
- Red Rice: विलुप्त होते लाल चावल को मिल रहा जीवनदान, दोबारा शुरु हुई खेतीसेहत और किसानों के लिए फ़ायदेमंद लाल चावल की खेती हिमाचल में फिर से बड़े पैमाने पर की जा रही है। जानिए लाल चावल से जुड़ी अहम बातों के बारे में।
- Carp Fish: नर्सरी तालाब में कार्प मछली उत्पादन कैसे करें? किन बातों का रखें ध्यान?मछली पालन में भारत दुनिया में तीसरे नंबर पर आता है। पहले स्थान पर चीन है। हमारे देश में मछली उत्पादन में सबसे अधिक हिस्सेदारी कार्प मछलियों की है। कार्प मछली उत्पादन में मछली पालकों को इसके बीजों की गुणवत्ता पर ख़ास ध्यान देने की ज़रूरत होती है।