खरीफ़ की धान जैसी मुख्य फसल में किसानों की मेहनत पर पानी फेरने के लिए कई तरह के कीट-पतंग घात लगाए बैठे रहते हैं। ऐसे में किसान भाईयों के लिये ये चुनौती भरा कार्य हो जाता है कि वो किस तरह अपनी धान की फसल की देखभाल करें। कीटों के प्रकोप से निज़ात पाने के लिए ज़रूरी है कि कीटों की ठीक प्रकार से पहचान हो। उसके रोकथाम के बारे में पूरी जानकारी हो। फसल में ज़्यादा केमिकलों का इस्तेमाल भी न करना पड़े और कम लागत में धान पर लगने वाले कीटों का नियंत्रण किया जा सके। इस पर किसान ऑफ़ इंडिया ने कृषि विज्ञान केंद्र गौतमबुद्ध नगर के पौध सुरक्षा विशेषज्ञ और प्रमुख डॉ. मयंक कुमार राय से ख़ास बात की।
तना छेदक कीट की पहचान और रोकथाम
डॉ. मयंक कुमार राय बताते हैं कि धान में लगने वाले प्रमुख कीटों में से एक है तना छेदक कीट। ये कीट फसल की किसी भी अवस्था में धान के पौधों में छेद कर उसके गाभों को अन्दर से काट देते हैं। इससे पौधे का गाभा सूखा हुआ दिखाई देता है। इसके नियंत्रण के लिए नर्सरी से पौध निकालने के बाद पौध के ऊपरी शिरे को कांट-छांट कर हटा दें ताकि कीट के अंडे धान के खेत तक न पहुंचे।
तना छेदक कीट नियंत्रण के लिए फेरोमेन ट्रेप का इस्तेमाल करें। फसल की सुरक्षा के लिए कई तरह के कीटनाशकों का भी प्रयोग कर सकते हैं। तना छेदक की रोकथाम के लिए कार्बोफूरान तीन जी 20 किलोग्राम या कारटाप हाइड्रोक्लोराइड चार प्रतिशत 18 किलोग्राम प्रति हेक्टेयर की दर से 3 से 5 सेंटीमीटर स्थिर पानी में घोल बनाकर छिड़काव करना चाहिए।

ये भी पढ़ें: Seed Drill Farming Of Paddy: धान की सीधी बुआई तकनीक का आसान मतलब है कम लागत में अधिक उत्पादन
पत्ती लपेटक कीट का रोकथाम उपाय
डॉ. मयंक कुमार राय ने बताया कि पत्ती लपेटक कीट के शिशु, अंडे से बाहर आकर पत्तियों के दोनों किनारों को अपनी लार द्वारा आपसे में सिल देते हैं। इसमें रहकर पत्तियों के हरे भाग को खुरचकर खाते रहते हैं। इससे पत्तियां जालीनुमा दिखायी देती हैं, जो बाद में सुख जाती हैं। इसके कारण धान की पैदावार काफी घट जाती है।
धान की फसल में दोनों तरफ से रस्सी को खेत में घुमाने से कीट के लार्वा पानी में गिरकर नष्ट हो जाते हैं। इस कीट के रासायनिक रोकथाम के लिए 1 मिलीलीटर डायमेथोएट दवा 1 लीटर पानी के हिसाब से घोल बनाकर छिड़काव करें।
ये भी पढ़ें: धान की खेती (Paddy Cultivation): किन-किन उन्नत किस्मों से बढ़ेगा उत्पादन और मिलेगा अच्छा दाम
धान का सबसे हानिकारक कीट है भूरा फुदका (बीपीएच)
पौध सुरक्षा विशेषज्ञ के अनुसार धान में सबसे ज़्यादा हानि पहुंचाने वाले प्रमुख कीटों में से एक नाम फुदका का भी है फुदका कीट दो तरह के होते हैं, हरा फुदका और भूरा फुदका। हरा फुदका कीट को पहचानना बेहद आसान है। ये पौधों के रस को चूस लेते हैं, जिससे पत्तियां पीली पड़ जाती हैऔर पौधे की वृद्धि रूक जाती है। यह कीट पौधे के निचले भाग में जड़ों की ओर पाये जाते हैं। पौधों के तनों का रस चूसते हैं, जिसके कारण धान के पौधे सूख जाते है। इस कीट की रोकथाम के लिए इमिडाक्लोप्रिड दवा की1 मिलीलीटर दवा प्रति 3 लीटर पानी के हिसाब से मिलाकर छिड़काव करना चाहिए।

धान की दुधिया अवस्था में होता है गंधी बग कीट अटैक
डॉ. राय ने कहा कि गंधी बग कीट से एक तरह की ख़ास किस्म की दुर्गंध आती हैं। धान में इस कीट का आक्रमण बालियों के निकलते समय होता है।यह कीट धान की बालियों के दुग्ध अवस्था पर इनका दूध चूसते हैं। इस कारण इनके दाने ठीक तरह से नहीं बन पाते।
इस कीट के नियंत्रण के लिए फसल की रोपनी के बाद खेतों की नियमित पड़ताल करते रहना ज़रूरी है। इस दौरान अगर खेत में इस कीट का प्रकोप अधिक दिखाई दे तो फसल सुरक्षा के लिए कीट नाशकों का प्रयोग करना ज़रूरी हो जाता है। इसके लिए मिथाइल पैराथियॉन दवा 25 किलोग्राम प्रति हेक्टेयर की दर से खेत में भुरकाव करना चाहिए।

ग्रास हॉपर कीट की पहचान और रोकथाम
धान की फसल में लगने वाले कीटों में से एक अन्य कीट है ग्रास हॉपर। इसे टिड्डा भी कहते हैं। हरे पीले रंग के ये कीट 40 से 50 मिलीमीटर लम्बे होते हैं, जिसके गर्दन पर काले रंग की तीन धारियां होती हैं। अगस्त से सितम्बर माह के बीच इस कीट का प्रकोप देखने को मिलता है। इस कीट से बचाव के लिये खेत में पानी भरा रखें, जिससे इसके अंडे खत्म हो जाएं।
कीटनाशक रसायनों के मुकाबले समेकित कीट प्रंबधन पर दें ज्यादा जोर
पौध सुरक्षा विशेषज्ञ डॉ. मयंक कुमार राय ने सुझाव दिया कि अगर किसान फसल चक्र में बदलाव करें तो इन कीटों का प्रकोप कम हो जाएगा। अगर फसल पर बड़े पैमाने पर कीट लगे हों तो फसल की सिंचाई करने के बाद फसल के ऊपर एक रस्सी को आर-पार करते हुए फेरा लगाना चाहिए। फेरा लगने के बाद फसल में लगे कीट रस्सी से टकराकर पानी में गिरेंगे और नष्ट हो जाएंगे। इसके अलावा, खेतों में कई तरह के ट्रैप्स लगाएं जैसे फेरोमोन ट्रैप किसानों के लिए कारगर हथियार है।

मित्र कीट के ज़रिए हानिकारक कीटों का नियंत्रण
डॉ. राय ने बताया कि फसल के हानिकारक कीटों को मित्र कीट के ज़रिए भी नियंत्रित किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि आजकल ट्राइकोग्रामा, क्राईसोपरला, लेडी बर्ड बीटल जैसे मित्र कीटों को जैव प्रयोगशाला में पालकर इनकी संख्या बढ़ाई जाती है। फिर इनका प्रयोग खेतों में कर हानिकारक कीटों के प्रभाव को खत्म किया जा सकता है।
उन्होंने कहा कि जैविक कीटनाशक बनाकर या बाज़ार से खरीदकर हानिकारक कीटों की रोकथाम की जा सकती है। कीटनाशक रसायनों के मुकाबले समेकित कीट प्रंबधन के कई फायदे हैं। ये टिकाऊ हैं और प्रकृति में पाए जाने वाले संसाधनों पर आश्रित होने के कारण लाभदायक हैं। ये पर्यावरण को संतुलित रखने में भी मददगार साबित होते हैं।
Basmati Rice: बासमती धान की खेती के लिए कैसे तैयार करें उन्नत नर्सरी? डॉ. रितेश शर्मा से जानिए उन्नत तकनीकों के बारे में
सम्पर्क सूत्र: किसान साथी यदि खेती-किसानी से जुड़ी जानकारी या अनुभव हमारे साथ साझा करना चाहें तो हमें फ़ोन नम्बर 9599273766 पर कॉल करके या kisanofindia.mail@gmail.com पर ईमेल लिखकर या फिर अपनी बात को रिकॉर्ड करके हमें भेज सकते हैं। किसान ऑफ़ इंडिया के ज़रिये हम आपकी बात लोगों तक पहुँचाएँगे, क्योंकि हम मानते हैं कि किसान उन्नत तो देश ख़ुशहाल।
ये भी पढ़ें:
- आंध्र प्रदेश के रायलसीमा का विकास: 1 लाख करोड़ रुपये के हॉर्टिकल्चर हब की रखी जाएगी आधारशिलारायलसीमा हब को रायलसीमा के चार अविभाजित जिलों के साथ-साथ प्रकाशम और नेल्लोर जिलों में डेवलप किये जाएंगे। इसका मेन टार्गेट सूखे से प्रभावित इलाकों में बागवानी को बढ़ावा देना है।
- Resilient Dairy Alliance की National Consultation में जलवायु अनुकूल डेयरी पर ज़ोरResilient Dairy Alliance की National Consultation में जलवायु अनुकूल डेयरी और टिकाऊ विकास पर चर्चा हुई।
- बिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: पशुपालकों को ब्याज पर 100 फीसदी सब्सिडी,किसानों-डेयरी सेक्टर को तोहफाइस योजना पर अगले तीन साल में 160 करोड़ रुपये से ज़्यादा खर्च होंगे। इसका मकसद पशुपालकों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाना और राज्य में दूध के प्रोडक्शन को बढ़ावा देना है।
- National Zoological Park में World Rhino Day पर जागरूकता कार्यक्रमNational Zoological Park में World Rhino Day पर गैंडा संरक्षण और पर्यावरण जागरूकता से जुड़े कई कार्यक्रम आयोजित किए गए।
- मध्य प्रदेश कैबिनेट का ऐतिहासिक फैसला: 13 हज़ार करोड़ से कृषि और सिंचाई को मिलेगी नई उड़ानमुख्यमंत्री मोहन यादव ने साफ किया है कि राज्य सरकार कृषि विकास के तहत उत्पादन बढ़ाने के लिए बुनियादी ढांचे को मजबूत कर रही है।
- PM Surya Ghar Yojana Delhi 2026: छत पर सोलर पैनल लगाएं, शुरू हुआ Registration PortalKisan of India को Google पर जोड़ें दिल्ली के मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 21 सितंबर 2026 को प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना (PM Surya Ghar Yojana Delhi 2026) के लिए दिल्ली का रजिस्ट्रेशन पोर्टल शुरू कर दिया है। इसके तहत राष्ट्रीय राजधानी के 2.25 लाख घरों की छतों पर सोलर पैनल लगाने का टारगेट… Read more: PM Surya Ghar Yojana Delhi 2026: छत पर सोलर पैनल लगाएं, शुरू हुआ Registration Portal
- WWF Global Conservation Conference में जंगलों के साथ Grasslands और Wetlands बचाने पर ज़ोरWWF Global Conservation Conference में भूपेंद्र यादव ने वन्यजीव संरक्षण और स्थानीय समुदायों की भागीदारी पर ज़ोर दिया।
- बिना टच किये मछली का Measurement! ICAR-CMFRI का ‘MatsyaMetri’App बदल देगा Fisheries Research की तस्वीर‘MatsyaMetri’ को ARCore-supported Android devices के लिए डिजाइन किया गया है। ‘MatsyaMetri ‘ एक इमेज बेस्ड टूल है। यूज़र मछली की तस्वीर लेता है और ऐप अपने आप उसके आयामों का अनुमान लगाकर माप दर्ज कर लेता है।
- लखनऊ का मलिहाबादी दशहरी आम अब ग्लोबल पहचान की ओर, ODOP में होगा शामिलमलिहाबादी दशहरी आम की मांग अब 25 से अधिक देशों में है। ब्रिटेन, जर्मनी, फ्रांस, नीदरलैंड, न्यूजीलैंड, कनाडा, सऊदी अरब और ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों में यह आम पहुंच रहा है।
- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पर्यावरण और जलवायु कार्रवाई को लेकर सहयोग पर दिया ज़ोरद्रौपदी मुर्मू ने NGT कॉन्फ्रेंस में पर्यावरण संरक्षण, जलवायु कार्रवाई और अंतरराष्ट्रीय सहयोग पर ज़ोर दिया।
- केंद्रीय वस्त्र मंत्रालय का बड़ा ऐलान: रेशम उत्पादक किसानों की बढ़ेगी आमदनी,’सर्वश्रेष्ठ रेशम किसान पुरस्कार’ की शुरुआत की घोषणासरकार की रणनीति सीधी और वैज्ञानिक है। शहतूत के पत्तों की पैदावार बढ़ाकर और रेशम के कीड़ों के पालन-पोषण के राउंड को बढ़ाकर किसानों की आमदनी 10 से 12 लाख रुपये तक ले जाने का टारगेट है।
- पराली जलाने पर केंद्र सख़्त: ज़मीन के रिकॉर्ड में 15 महीने तक दर्ज रहेगा नाम, दोबारा जलाने पर और कड़ी कार्रवाई!ये नियम दिल्ली-एनसीआर और आसपास के उन इलाकों में लागू होगा जहां पराली जलाने की घटनाओं का असर दिल्ली की हवा पर पड़ता है।
- Samriddh Vidisha Model: तैयार हुआ ग्रामीण गरीबी को जड़ से ख़त्म करने के लिए नया रोडमैपSamriddh Vidisha Model की सबसे बड़ी ख़ूबी है कि आमदनी के एक नहीं, कई साधन है। किसानों को आधुनिक खेती के साथ दूध, बकरी, मुर्गी और मधुमक्खी पालन से जोड़ा जाएगा, ताकि एक सोर्स रुकने होने पर परिवार न बिखरे।
- दक्षिणी क्षेत्रीय कृषि सम्मेलन 2026 में राज्यों को समय पर लक्ष्य पूरा करने के निर्देशदक्षिणी क्षेत्रीय कृषि सम्मेलन 2026 में राज्यों से Farmer ID, AgriStack और कृषि लक्ष्यों को तय समय में पूरा करने को कहा गया।
- Mahila Shetkari Portal: महाराष्ट्र सरकार का ऐतिहासिक कदम,अब खेत में काम करने वाली हर महिला बनेगी ‘किसान’अधिनियम के अनुसार, महिला को किसान मानने का आधार सिर्फ ज़मीन का मालिकाना हक नहीं, बल्कि खेती में उसकी ‘वास्तविक भागीदारी’ होगी।
- Soil Carbon Payments से किसानों को अतिरिक्त आय की नई पहलSoil Carbon Payments के ज़रिए पंजाब और हरियाणा के 2500 से ज़्यादा किसानों को 2.9 करोड़ रुपये से अधिक का भुगतान मिलेगा।
- Reimagining Indian Agriculture रिपोर्ट में ख़ुलासा : देश के कुल भू-भाग का लगभग 33 फीसदी ज़मीन बंजर!देश के कुल भू-भाग का लगभग 33 फीसदी ज़मीन ख़राब हो रही है। रिपोर्ट में ICAR-Indian Institute of Soil Science के आंकड़ों का हवाला दिया गया है।
- त्योहारी सीजन में राहत की उम्मीद: सरकार घटा सकती है खाद्य तेल पर आयात शुल्कभारत अपनी खाद्य तेल की ज़रूरत का करीब दो-तिहाई हिस्सा आयात से पूरा करता है। ये आयात मुख्य रूप से मलेशिया, इंडोनेशिया, अर्जेंटीना, रूस और यूक्रेन से होता है।
- बिहार में बाढ़ से फ़सल नुक़सान का जायज़ा लेने पहुंचे शिवराज सिंह चौहानशिवराज सिंह चौहान ने बिहार में बाढ़ प्रभावित इलाकों का जायज़ा लिया और किसानों को केंद्र से हर संभव मदद का भरोसा दिया।
- सिवनी का जम्बो सीताफल: जीआई टैग के साथ बदलेगी किसानों की तकदीर,इंटरनेशनल मार्केट से जोड़ने की तैयारी शुरूसिवनी का जम्बो सीताफल (Seoni’s Jumbo Custard Apple) औसतन 200 से 650 ग्राम का होता है, लेकिन भूतबंधानी क्षेत्र में कई फल 800 ग्राम से 1 किलोग्राम तक के मिलते हैं।





















