नेपियर घास की खेती (Napier Grass Farming): किसानों का अपने मवेशियों से हमेशा से चोली-दामन का साथ रहा है। मवेशियों के लिए यदि हरे चारे का सही इन्तज़ाम हो तो उनकी सेहत और उत्पादकता में चार चाँद लग जाते हैं। दूध उत्पादक किसानों के लिए तो हरे चारे की निरन्तर उपलब्धता की अहमियत उतनी ही है जितनी उनके उन्नत पशुधन की होती है, क्योंकि दुधारू पशुओं के स्वस्थ पोषण में ही किसानों की बेहतर आमदनी का नुस्ख़ा मौजूद रहता है।
इन्हीं तथ्यों को ध्यान में रखकर किसान ऑफ़ इंडिया आपको अब ऐसे हरे चारे की उन्नत खेती के बारे में बता रहा है जिसमें कम लागत में दुध उत्पादक किसानों को ख़ुशहाल बनाने की बेजोड़ सम्भावना है।
वैसे तो किसान हरे चारे के लिए नेपियर, बरसीम, जिरका, गिनी और पैरा जैसी अनेक घास उगाते हैं, लेकिन पोषक तत्वों से भरपूर पशु आहारों में नेपियर घास (Napier Grass) का दर्ज़ा सबसे ऊपर है। ये बहुत तेज़ी से बढ़ती है और जल्द ही इंसानों से भी ऊँची हो जाती है, इसलिए इसे ‘हाथी घास’ भी कहते हैं। इसमें ‘आम के आम, गुठलियों के दाम’ वाली ख़ूबियाँ मौजूद हैं। नेपियर हाईब्रिड घास को सबसे पहले अफ्रीका में तैयार किया गया। भारत में 1912 में तमिलनाडु के कोयम्बटूर में नेपियर हाइब्रिड घास उगाई गयी। फिर 1962 में दिल्ली के पूसा कृषि संस्थान ने इसका हाइब्रिड तैयार करके इसे पूसा जाइंट (Pusa Giant) का नाम दिया।

एक बुआई से पाँच साल पाएँ हरा चारा
नेपियर घास की खेती हर तरह की मिट्टी में होती है। इसे ज़्यादा सिंचाई की ज़रूरत नहीं होती, इसलिए हरे चारे की लागत भी कम बैठती है। इसे एक बार लगाने के बाद पशुपालकों को चार-पाँच साल तक लगातार हरा चारा मिलता रहता है। नेपियर घास की पहली कटाई जहाँ 60-65 दिनों में करते हैं, वहीं इसके बाद हरेक 30-35 दिन पर यानी साल में 6 से 8 बार काट सकते हैं। कम पानी और मिट्टी से कम पोषक तत्वों की अपेक्षा रखने वाली नेपियर भूमि संरक्षण के लिए उपयुक्त है।
इस बहुवर्षीय चारे को परती ज़मीन और एकल फ़सली खेतों में भी आसानी से उगा सकते हैं। इसे खेतों के एक हिस्से या मेड़ पर भी लगा सकते हैं। इसमें प्रोटीन 8-10 फ़ीसदी, रेशा 30 फ़ीसदी और कैल्सियम 0.5 फ़ीसदी होता है। इसे दलहनी चारे के साथ मिलाकर पशुओं को खिलाना चाहिए।
4-5 पशुओं के लिए आधा बीघा खेत
ऐसे दूध उत्पादकों को नेपियर घास की खेती ज़रूर करनी चाहिए, जिनके पास खेती की ज़मीन कम है और जो अपनी गृहस्थी की ज़्यादातर चीज़ें बाज़ार से ख़रीदते हैं। क्योंकि कम ज़मीन होने की वजह से उनकी अनाज और फल-सब्ज़ी की ज़रूरतें तो पूरी नहीं होतीं लेकिन उनके मवेशियों के लिए पर्याप्त हरा चारा ज़रूर पैदा हो सकता है। क्योंकि क़रीब आधा बीघा खेत में नेपियर घास की खेती करके 4-5 पशुओं को पूरे साल हरा चारा उपलब्ध कराया जा सकता है।
यदि किसान नेपियर घास की खेती अपनी ज़रूरत से ज़्यादा रक़बे में करे तो इससे नगदी फ़सल वाली कमाई भी हो सकती है। भूमिहीन दूध उत्पादक किसान भी कम उपजाऊ खेत को किराये पर लेकर वहाँ नेपियर घास उगा सकते हैं। ये उनकी आमदनी बढ़ाने में बहुत मददगार साबित होगा।
कैसे करें नेपियर घास की खेती?
नेपियर के तेज़ विकास के लिए गर्मियों की धूप और हल्की बारिश का संयोग बेहतरीन है। सर्दियों में इसकी वृद्धि कुछ धीमी रहती है। नेपियर की बुआई ज़्यादातर जून-जुलाई में करते हैं। सिंचाई की सुविधा हो तो जड़-युक्त तनों की रोपाई फरवरी से जुलाई के बीच भी हो सकती है। बारिश के दिनों में बुआई करने से सिंचाई की ज़रूरत नहीं पड़ती। अन्य मौसम में बुआई के बाद 20-25 दिनों तक हल्की सिंचाई करनी चाहिए। जल भराव वाले खेत नेपियर के लिए मुफ़ीद नहीं रहते। नेपियर घास की खेती के लिए गहरी जुताई करके खेत के खरपतवार को ख़त्म कर लेना चाहिए। इसे तने की कटिंग करके उसे बोते हैं, क्योंकि इसमें बीज नहीं बनता।

नेपियर की व्यावसायिक खेती
व्यावसायिक स्तर पर यदि नेपियर घास की खेती करनी हो तो प्रति हेक्टेयर में इसके 20 हज़ार बीजों की ज़रूरत पड़ेगी। इसके दो पौधों के बीच क़रीब 50 सेंटीमीटर का फ़ासला होना चाहिए। लेकिन यदि इसे अन्य फसलों के साथ लगाना हो तो इसे थोड़ा बढ़ा देना चाहिए। नेपियर के अधिक उत्पादन के लिए आख़िरी जुताई के वक़्त 125-150 क्विंटल प्रति हेक्टेयर के हिसाब से गोबर की खाद के अलावा 40 किग्रा नाइट्रोजन और 60 किग्रा प्रति हेक्टेयर फास्फोरस मिलाना चाहिए तथा प्रत्येक कटाई के बाद 30 किग्रा प्रति हेक्टेयर की दर से नाइट्रोजन भी डालना चाहिए।
नेपियर घास की कटाई के वक़्त करीब 6 इंच का पेड़ ज़मीन में ही गड़ा हुए छोड़ना चाहिए। प्रत्येक कटाई के बाद सिंचाई ज़रूरी है। बुआई और हरेक कटाई के बाद निराई-गुड़ाई करके खरपतवार को हटाते रहने से फसल की बढ़वार अच्छी होती है। नेपियर घास को डेढ़ मीटर ऊँचा होने पर काट लेना चाहिए, क्योंकि इससे बड़े पौधों के तने सख्त तथा ज़्यादा रेशेदार होने लगे हैं और पशुओं का कम पसन्द आते हैं।

पूसा जायंट, NB-21, CO-1, CO-3, IGFRI-3, IGFRI-6, IGFRI-7, IGFRI-10, यशवन्त, स्वातिका, गजराज, संकर-1, संकर-2 और शक्ति आदि हैं। इनकी सालाना पैदावार 90 से लेकर 300 टन प्रति हेक्टेयर तक हो सकती है। उत्पादन की मात्रा इस बात पर सबसे ज़्यादा निर्भर करेगी की नेपियर घास की खेती को कितने व्यावसायिक तरीके से किया जाता है। NB-21 को बहुत तेज़ी से बढ़ने वाली और स्वातिका को पाला रोधी किस्म बताया जाता है।
ये भी पढ़ें: फल-सब्ज़ी की खेती में लागत घटाने का बेजोड़ नुस्ख़ा है प्लास्टिक मल्चिंग तकनीक, जानिए कैसे?
अगर हमारे किसान साथी खेती-किसानी से जुड़ी कोई भी खबर या अपने अनुभव हमारे साथ शेयर करना चाहते हैं तो इस नंबर 9599273766 या [email protected] ईमेल आईडी पर हमें रिकॉर्ड करके या लिखकर भेज सकते हैं। हम आपकी आवाज़ बन आपकी बात किसान ऑफ़ इंडिया के माध्यम से लोगों तक पहुंचाएंगे क्योंकि हमारा मानना है कि देश का किसान उन्नत तो देश उन्नत।

ये भी पढ़ें:
- Pressure Irrigation System: उत्तर प्रदेश में अब पानी के लिए नहीं तरसेंगे खेत, शुरू हुई ‘प्रेशर सिंचाई प्रणाली’ परियोजनाएंउत्तर प्रदेश में सबसे बड़ी समस्या ये थी कि पारंपरिक नहरों में पानी या तो आता ही नहीं था, या आता भी था तो रिसाव और वाष्पीकरण (evaporation) के कारण आधा पानी बर्बाद हो जाता था। लेकिन प्रेशर सिंचाई प्रणाली इसका शानदार समाधान है।
- नई दिल्ली में होगा GCWAS-2026 सम्मेलन, कृषि-खाद्य प्रणालियों में महिलाओं की भूमिका पर वैश्विक चर्चाGCWAS-2026 सम्मेलन में कृषि-खाद्य प्रणालियों में महिलाओं की भूमिका पर चर्चा होगी, जो महिला किसानों हेतु अंतर्राष्ट्रीय वर्ष से जुड़ा अहम आयोजन है।
- IARI Pusa Krishi Taksay को मिला National Intellectual Property Award 2025, कृषि नवाचार को बढ़ावा देने के लिए सम्मानIARI Pusa Krishi Taksay को Best Incubator श्रेणी में National Intellectual Property Award 2025 से सम्मानित किया गया।
- व्यापार का नया रास्ता: कैसे DDGS एक्सपोर्ट India-US रिश्तों को देगा मज़बूतीडीडीजीएस (DDGS) कोई गेहूं या चावल नहीं है, जो सीधे हमारी रसोई या खाद्य सुरक्षा से जुड़ा हो। ये Ethanol production (मुख्यतः मक्का से) का एक उप-उत्पाद (By-products) है, जिसका इस्तेमाल दुनियाभर में पशु आहार के रूप में होता है।
- Crisil Report: भारत का झींगा निर्यात 50,000 करोड़ के पार, जानिए कैसे मिली कामयाबी?ताजा आंकड़ों और उद्योग रिपोर्ट्स (Crisil Report) के मुताबिक, चालू वित्त वर्ष 2025-26 में भारत का झींगा निर्यात 50,000 करोड़ रुपये के ऐतिहासिक आंकड़े को पार कर जाएगा। ये पिछले साल की तुलना में करीब 13 से 15 फीसदी की उछाल है, जो तीन साल की सुस्ती के बाद आई है।
- VB-G RAM G मिशन के लिए शुरू हुआ Logo design Competition, विजेता को मिलेगा 50 हज़ार रुपये का इनामVB-G RAM G मिशन के लिए MyGov पर logo design competition शुरू, विजेता को मिलेगा 50 हज़ार रुपये का पुरस्कार।
- Cow Protection In Uttar Pradesh: अब महिलाएं और एफपीओ संभालेंगे गोशालाओं की कमान, मिलेगा रोज़गारCow Protection In Uttar Pradesh: गो-संरक्षण के तहत प्रदेश भर में संचालित हो रहे लगभग 7,500 गो आश्रय स्थलों के मैनेजमेंट की जिम्मेदारी अब धीरे-धीरे महिला स्वयं सहायता समूहों (SHG) और किसान उत्पादक संगठनों (FPO) को हस्तांतरित की जाएगी।
- Punjab Budget 2026-27 : धान छोड़ मक्का उगाएंगे किसान, डीएसआर, बागवानी और डेयरी को बढ़ावासरकार ने कुल मिलाकर खेती-किसानी के लिए 50 हजार करोड़ रुपये से अधिक की राशि (Punjab Budget 2026-27) का प्रावधान कर पंजाब के अन्नदाताओं के प्रति अपनी प्रतिबद्धता एक बार फिर साबित की है।
- Post Budget Dialogue: 60 साल पुराने नारियल के पेड़ होंगे ‘रिटायर’! कृषि मंत्री ने चेन्नई में रखी बड़ी योजनापोस्ट बजट संवाद (Post Budget Dialogue) में मंत्री ने साफ किया कि सरकार अब नारियल की खेती को सिर्फ एक परंपरा नहीं, बल्कि एक ग्लोबल बिज़नेस के रूप में स्थापित करने के लिए प्रतिबद्ध है।
- AI in Agriculture: नई तकनीक के सहारे नए दौर की ओर बढ़ता किसानखेती में सबसे बड़ी समस्या फसलों में लगने वाली बीमारियां और कीट होते हैं। कई बार किसान को बीमारी का पता तब चलता है जब नुकसान काफ़ी हो चुका होता है। AI इस समस्या का समाधान देने की कोशिश कर रहा है।
- मात्र 1.5 लाख रुपए में शुरू कर सकते हैं Ornamental Plants नर्सरी बिज़नेस, जानिए खिलावन साहू सेखिलावन साहू जो एक नर्सरी केयरटेकर है वो बताते हैं कि उनकी नर्सरी में ज़्यादातर सजावटी पौधे बाहर से मंगाए जाते हैं, हालांकि कुछ पौधे वो कलम से भी तैयार करते हैं।
- IFFCO’s SAP-III plant: उर्वरक उत्पादन में नई क्षमता और टिकाऊ भविष्य की ओर कदमIFFCO’s SAP-III plant: केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह 6 मार्च को ओडिशा के दौरे पर कई अहम विकास परियोजनाओं की शुरुआत की। इस दौरान वह पारादीप में इंडियन फार्मर्स फर्टिलाइजर कोऑपरेटिव लिमिटेड (इफको) के सल्फ्यूरिक एसिड प्लांट SAP-III को राष्ट्र को समर्पित किया। सरकार के ‘सहकार से समृद्धि’ विजन के तहत आयोजित इस… Read more: IFFCO’s SAP-III plant: उर्वरक उत्पादन में नई क्षमता और टिकाऊ भविष्य की ओर कदम
- GM और Gene-Edited फसलें: कपास के बाद सरसों पर बढ़ी चर्चाICAR और अन्य अध्ययनों के अनुसार बीटी कपास तेजी से अपनाई गई। 2010 के बाद भारत के 90 प्रतिशत से अधिक कपास क्षेत्र में बीटी किस्में बोई जाने लगीं। शुरुआती वर्षों में पैदावार बढ़ी और भारत कपास निर्यात में आगे बढ़ा।
- दादी-नानी का खाना, अब साइंस का जादू: 10 मार्च को दिल्ली में होगा 4th Plant-Based Foods Summitनई दिल्ली के भव्य भारत मंडपम में आयोजित होने वाला चौथा प्लांट-बेस्ड फूड्स समिट (4th Plant-Based Foods Summit) सिर्फ एक इवेंट नहीं, बल्कि एक आंदोलन का केंद्र बिंदु है।
- महाराष्ट्र के किसान अब बिना इंटरनेट के भी कर सकेंगे E-crop Registration, सरकार ने शुरू की नई सुविधाराजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने बताया कि ग्रामीण इलाकों में नेटवर्क की कमी, सर्वर डाउन और जीपीएस से जुड़ी समस्याओं के कारण किसानों को E-crop Registration में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। इन चुनौतियों को देखते हुए अब डिजिटल क्रॉप सर्वे (DCS) सिस्टम को Active कर दिया गया है।
- गोरखपुर के राम मिलन ने बनाई बिना बिजली चलने वाली Mini Rice Mill Machine, छोटे किसानों के लिए है लाभकारीगोरखपुर के रहने वाले राम मिलन MIT इंजीनियरिंग कॉलेज मेरठ में नीति आयोग के अंतर्गत नवाचार का काम करते हैं। वो पिछले 4 सालों से कॉलेज में नवाचार का काम कर रहे हैं। इसी के तहत उन्होंने Mini Rice Mill Machine बनाई है।
- Scheduled Tribes युवाओं को 100 फीसदी सब्सिडी की मुफ़्त मदद, शुरू करें अपना Dairy Business!अगर आप अनुसूचित जनजाति वर्ग (Scheduled Tribes) से आते हैं और रोज़गार की तलाश में हैं, तो ये ख़बर सिर्फ आपके लिए है।
- समझदारी से बीज सौंपना: किसान की खोज अब बाज़ार तकवाराणसी के खेतों से बाज़ार के बीज तक – भारतीय किसानों के लिए इसका क्या मतलब है। भारत की खेती हमेशा दो मजबूत आधारों पर खड़ी रही है – विज्ञान और किसान का अनुभव। एक तरफ़ कृषि संस्थान नई और बेहतर किस्में तैयार करते हैं, तो दूसरी तरफ़ किसान अपने खेतों में प्रयोग करके नई… Read more: समझदारी से बीज सौंपना: किसान की खोज अब बाज़ार तक
- Fertilizer Revolution: बम बनाने की तकनीक ने कैसे बचाई लाखों लोगों की जान? Second World War के मलबे से उगी हरित क्रांतिप्रथम और द्वितीय विश्व युद्ध (First and Second World Wars) के दौरान अमेरिका में बड़े पैमाने पर अमोनिया प्लांट (Ammonia Plant) लगाए गए। इन कारखानों में अमोनियम नाइट्रेट (NH₄NO₃) का प्रोडक्शन होता था, जो विस्फोटकों का Main components है।
- Google-Microsoft को टक्कर: भारत का ‘Anna Chakra’ किसानों के लिए बना गेम-चेंजर तो दुनिया के लिए मिसालअन्न चक्र एक स्मार्ट रूट प्लानर (Anna Chakra a smart route planner) है, जो ये तय करता है कि अनाज से भरा ट्रक किस रास्ते से चले, कितनी दूरी तय करे और किस गोदाम में सामान उतारे ताकि सबसे कम समय में, सबसे कम खर्च में और सबसे ज्यादा लोगों तक अनाज पहुंच सके।





















