हल्दी की खेती में किस तरह से उन्नत तकनीकों का इस्तेमाल करके एक महिला ने फसल उत्पादन में बढ़ोतरी की, साथ ही कैसे एक बड़ी समस्या का हल भी निकाला, हम आपको इस लेख में बताएंगे। हल्दी को अगर सर्वगुण संपन्न मसाला कहें तो गलत नहीं होगा, क्योंकि खाने की रंगत निखारने के साथ ही यह त्वचा की रंगत निखारने और कई बीमारियों में औषधि के रूप में भी इस्तेमाल किया जाता है।
आयुर्वेद में तो इसे बेहतरीन औषधि माना गया है, इसलिए भोजन में हल्दी के इस्तेमाल की सिफारिश की गई है। यह एक ऐसा मसाला है जिसकी मांग कभी कम नहीं होती। कोरोना में तो इसकी मांग और भी कई ज़्यादा बढ़ गई। हमारे देश में सबसे ज़्यादा हल्दी का उत्पादन आंध्र प्रदेश में होता है। इसके बाद ओडिशा, तमिलनाडू और महाराष्ट्र का नंबर आता है। हल्दी की खेती (Turmeric Cultivation) में मिट्टी में नमी का होना बहुत ज़रूरी है। नमी न होने पर अच्छी फसल नहीं होती है। ऐसे में झारखंड के छत्र ज़िले के मर्दनपुर गांव की सरोज लकड़ा ने कम नमी की समस्या को दूर करने के लिए Moisture Retention Technique (नमी को बनाए रखने की तकनीक) ईज़ाद की है।

हल्दी की खेती में ध्यान रखें ये बातें
हल्दी की खेती आमतौर पर मई-जून के बीच की जाती है। इसके अलावा, जिन इलाकों में सिंचाई की अच्छी सुविधा नहीं होती, वहां मॉनसून की शुरुआत यानी जुलाई में भी इसकी खेती की जा सकती है। एक बात का ध्यान रहे कि हल्दी की खेती के लिए खेत में जल निकासी की अच्छी व्यवस्था होना ज़रूरी है, वरना फसल खराब हो जाएगी। हल्दी की खेती के लिए ज़मीन का नम होना ज़रूरी है, ऐसे में खुले खेत में खेती करने पर सिंचाई की ज़रूरत पड़ती है, लेकिन यदि इसकी मिश्रित खेती की जाती है यानी किसी अन्य फसल के बीच में अगर हल्दी बोई जाती है तो पेड़ की छाया के कारण मिट्टी की नमी बनी रहती हैं, जिससे कम सिंचाई करने की आवश्यकता पड़ती है।

बुवाई का तरीका
हल्दी के बीज छोटे-छोटे दाने नहीं होते, बल्कि हल्दी के अंकुरित टुकड़ों को ही बोया हो जाता है, जिसे प्रकंद या राइजोम कहते हैं। बीज के रूप में मदर राइजोम का ही इस्तेमाल करना चाहिए। वैसे तो हल्दी की खेती सभी तरह की मिट्टी में की जा सकती है, लेकिन दोमट, जलोढ़, लैटेराइट मिट्टी, जिसमें जीवांश की मात्रा अधिक हो, वह इसकी खेती के लिए बहुत अच्छी मानी जाती है।
हल्दी की किस्में
हल्दी की कुछ उन्नत किस्मों की खेती करके किसान अधिक मुनाफ़ा कमा सकते हैं। इसमें शामिल हैं सी.एल. 326 माइडुकुर, सी.एल. 327 ठेकुरपेन्ट, कस्तूरी, पीतांबरा, रोमा, सोनाली, सूरमा, प्रतिभा, प्रभा, सुगुना, सुदर्शन, सुवर्णा, आई.आई.एस.आर. प्रगति आदि।

क्या है Moisture Retention Technique?
झारखड़ की रहने वाली 40 वर्षीय सरोज लकड़ा एक अभिनव किसान हैं यानी वह खेती में नए प्रयोग करती रहती हैं। उनके पास 4 हेक्टेयर कृषि योग्य भूमि हैं। सरोज को हल्दी की खेती के दौरान हमेशा नमी की कमी की समस्या का सामना करना पड़ता था, जिसे दूर करने के लिए उन्होंने एक नई तकनीक Moisture Retention Technique (नमी को बनाए रखने की तकनीक) का विकास किया।
सरोज ने जो तकनीक ईज़ाद की उसमें एक किलो गाय के गोबर को 5 लीटर पानी में घोला जाता है और इसमें मदर राइजोम का 6 घंटे के लिए भिगोया जाता है। राइजोम को वर्मी कंपोस्ट के ऊपर एक खांचे में रखा जाता है। इसके बाद राइजोम की बुवाई की जाती है। इस संशोधित विधि के इस्तेमाल से अंकुरण का प्रतिशत बढ़ गया। साथ ही यह तकनीक फसल को जड़ सड़न रोग से भी बचाती है और पौधे स्वस्थ रहते हैं। इसमें मौजूद वर्मी कंपोस्ट, मिट्टी की नमी को लंबे समय तक बनाए रखने में मदद करता है। इस विधि से हल्दी की खेती करने से उसके रंग और गुणवत्ता में भी सुधार देखा गया। उनका फसल उत्पादन पारंपरिक विधि की तुलना में करीब 10 प्रतिशत बढ़ गया।

हल्दी की खेती में सरोज को इतना हुआ मुनाफ़ा
सरोज को हल्दी उत्पादन की कुल लागत प्रति हेक्टेयर में करीब 55 हज़ार रुपये पड़ी। इससे उन्हें प्रति हेक्टेयर एक लाख 85 हज़ार रुपये की आमदनी हुई यानी कि उन्हें एक लाख 30 हज़ार रुपये का सीधा मुनाफ़ा हुआ। सरोज द्वारा ईज़ाद की गई इस तकनीक को छत्र ज़िले के करीबन 460 हल्दी उत्पादक किसान अपनाकर लाभ प्राप्त कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें: हल्दी की खेती में लागत कम और मुनाफ़ा ज़्यादा
सम्पर्क सूत्र: किसान साथी यदि खेती-किसानी से जुड़ी जानकारी या अनुभव हमारे साथ साझा करना चाहें तो हमें फ़ोन नम्बर 9599273766 पर कॉल करके या kisanofindia.mail@gmail.com पर ईमेल लिखकर या फिर अपनी बात को रिकॉर्ड करके हमें भेज सकते हैं। किसान ऑफ़ इंडिया के ज़रिये हम आपकी बात लोगों तक पहुँचाएँगे, क्योंकि हम मानते हैं कि किसान उन्नत तो देश ख़ुशहाल।

ये भी पढ़ें:
- तने की मजबूती: पौधे खुद को सीधा कैसे रखते हैं ? लिग्निन, पोटाश, नाइट्रोजन का समय और फसल गिरने का असली विज्ञानफसल का तना कोई साधारण डंडी नहीं है। यह एक जीवित ढांचा है जो पौधे को सीधा खड़ा रखता है और पानी व भोजन का परिवहन करता है। तना पत्तियों, फूलों और दानों को ऊपर संभालता है।
- पंजाब सरकार का बड़ा फैसला: 50 साल बाद मिलेगा ‘कच्चे’ किसानों को हक, बाढ़ पीड़ितों के खाते में आएगा पैसापंजाब सरकार (Punjab Government) ने किसानों और गरीबों को बड़ी राहत दी है। मुख्यमंत्री भगवंत मान (Chief Minister Bhagwant Mann) के नेतृत्व में हुई कैबिनेट बैठक में ऐतिहासिक फैसले लिए गए हैं। इन फैसलों से जहां सैकड़ों ऐसे किसानों को राहत मिलेगी, जिनकी फसलें बाढ़ में (Punjab farmers will get compensation for crop loss ) बर्बाद… Read more: पंजाब सरकार का बड़ा फैसला: 50 साल बाद मिलेगा ‘कच्चे’ किसानों को हक, बाढ़ पीड़ितों के खाते में आएगा पैसा
- तेलंगाना में रिकॉर्ड स्तर पर कपास की खरीद, 12,823 करोड़ रुपये किसानों के खाते मेंतेलंगाना में 12,823 करोड़ रुपये की कपास की खरीद, 27 फरवरी तक खुला बाजार, किसानों को उपज बेचने में बड़ी सहूलियत।
- Holi And Indian Farming : केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि किसानों की मेहनत का जश्न है होलीहोली का त्योहार (Holi festival) सिर्फ रंगों का ही नहीं, बल्कि खुशियों और मेहनत के रंगों का भी (Holi and Indian farming) त्योहार है। और इस खुशी में सबसे आगे होते हैं हमारे अन्नदाता किसान भाई।
- मिलावट के खिलाफ जंग: FSSAI के ‘Food Safety on Wheels’ से हर गांव-गली में होगी डेयरी प्रोडक्ट्स की जांचFSSAI (Food Safety and Standards Authority of India) पहल है ‘Food Safety on Wheels’ । ये कोई आम सरकारी गाड़ी नहीं, बल्कि चलती-फिरती हाईटेक लैब है, जो 24 घंटे आपके आसपास के इलाकों में घूमकर लोगों को शुद्ध दूध-घी का अधिकार दिला रही है।
- नई दिल्ली में आयोजित होगा पूसा कृषि विज्ञान मेला 2026, किसानों को मिलेंगे नई तकनीक और समाधानपूसा कृषि विज्ञान मेला 2026 में किसानों को नई तकनीक, उन्नत बीज और वैज्ञानिक समाधान की जानकारी मिलेगी, जिससे खेती बनेगी अधिक लाभकारी।
- नैनो फर्टिलाइज़र क्यों है नई ज़माने की खेती की ज़रूरत, जानिए IFFCO के मार्केटिंग डायरेक्टर डॉ. योगेंद्र कुमार सेखेती में यूरिया, डीएपी और नैनो यूरिया/डीएपी की बहुत अहम भूमिका होती है और भारतीय किसानों को इसकी आपूर्ति करता है भारतीय किसान उर्वरक सहकारी लिमिटेड (IFFCO), जो दुनिया की सबसे बड़ी उर्वरक सहकारी संस्थाओं में से एक है। किसान ऑफ़ इंडिया से खास बातचीत में IFFCO के मार्केटिंग डायरेक्टर डॉ. योगेंद्र कुमार ने कृषि… Read more: नैनो फर्टिलाइज़र क्यों है नई ज़माने की खेती की ज़रूरत, जानिए IFFCO के मार्केटिंग डायरेक्टर डॉ. योगेंद्र कुमार से
- Godhan Samagam-2026 : उत्तर प्रदेश में गौ-संरक्षण और किसानों के सम्मान का भव्य आयोजनपशुपालन और दुग्ध विकास विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित ‘गोधन समागम-2026’ (‘Godhan Samagam-2026’) महज एक औपचारिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि योगी सरकार की उस महत्वाकांक्षी सोच का आईना है।
- महाराष्ट्र ने बनाई देश में पहली बार किसानों के लिए ख़ास ‘Agriculture AI’नीति, खर्च होंगे 500 करोड़मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई में राज्य ने ‘Agriculture AI’ के क्षेत्र में देश में पहल करते हुए एक ऐतिहासिक सम्मेलन आयोजित किया है, जिसका सीधा फायदा सबसे छोटे किसान तक को होगा।
- US Tariff: अमेरिका ने फिर बढ़ाया टैरिफ,10 से बढ़ाकर 15 फीसदी किया, भारत के किसान और कृषि पर क्या होगा असर ?अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट (US Supreme Court) ने हाल ही में Trump के पुराने व्यापक टैरिफ को 6-3 के बहुमत से गैरकानूनी ठहरा दिया था। अदालत ने कहा था कि राष्ट्रपति ने अपने अधिकारों का अतिक्रमण (Encroachment) किया है।
- बदलते मौसम में अब नहीं होगा नुकसान, अब AI तय करेगा कब बोएं, कब सींचें और कहां बेचें फसल!अब AI खेत-खलिहान में उतरकर किसानों की तकदीर बदलने वाला है। केंद्रीय कृषि सचिव देवेश चतुर्वेदी (Union Agriculture Secretary Devesh Chaturvedi) ने हाल ही में ‘इंडिया AI इम्पैक्ट समिट’ (India AI Impact Summit) में इस क्रांतिकारी बदलाव का खुलासा किया।
- भारत-ब्राजील कृषि सहयोग पर चर्चा के जरिए दोनों देशों ने मज़बूत की साझेदारीभारत-ब्राजील कृषि सहयोग पर चर्चा में दोनों देशों ने तकनीक, शोध और टिकाऊ खेती में साझेदारी बढ़ाने पर सहमति जताई।
- प्राकृतिक खेती ने बढ़ाया गोवर्धन क्लांटा का आत्मविश्वास और मज़बूत की सेब की खेतीप्राकृतिक खेती अपनाकर गोवर्धन क्लांटा ने सेब की खेती में घटाई लागत, बढ़ाई आय और मिट्टी की सेहत को किया मज़बूत।
- बिहार की ‘Sugarcane Mechanization Scheme’ बनी किसानों के लिए वरदान, सरकार दे रही है 60 फीसदी तक सब्सिडीबिहार के गन्ना उद्योग विभाग (Sugarcane Industry Department) की महत्वाकांक्षी ‘गन्ना यंत्रीकरण योजना’ (‘Sugarcane Mechanization Scheme) के तहत राज्य के 324 किसानों को मशीन ख़रीदने की परमिट जारी की गई है, जिसमें से 300 से ज़्यादा किसान मशीनें खरीद भी चुके हैं।
- 20 साल पहले शुरू की जैविक खेती, आलू के बीजों में माहिर किसान सुखजीत सिंहसुखजीत सिंह ने 20 साल पहले शुरू की जैविक खेती, आज भरोसेमंद आलू बीज उत्पादन से किसानों को दे रहे बेहतर विकल्प।
- यूपी की योगी सरकार का किसानों को तोहफ़ा: 70 करोड़ से बदलेगी कृषि की तस्वीर, हर गांव पहुंचेगी टेक्नोलॉजीयोगी सरकार ने केवल घोषणाएं ही नहीं की, बल्कि 70 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि (Amount of more than Rs 70 crore) सीधे तौर पर उन योजनाओं के लिए आवंटित की है जो ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ यानी कृषि को मज़बूती देंगी।
- नौकरी छोड़कर शुरू की सब्जियों की नर्सरी, अमृतसर से पंजाब के किसानों तक पहुंचा रहे पौधेसब्जियों की नर्सरी से किसान मज़बूत शुरुआत कर रहे हैं, अमृतसर के भूपिंदर सिंह गिल की सफल पहल से बढ़ रही है मांग और मुनाफ़ा।
- शिवराज सिंह चौहान का स्पष्ट संदेश कृषि और किसानों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकताशिवराज सिंह चौहान ने कहा कि किसी भी व्यापार समझौते में किसानों के हितों से समझौता नहीं होगा, खाद्यान्न और डेयरी क्षेत्र पूरी तरह सुरक्षित हैं।
- Madhya Pradesh Budget 2026: किसानों की झोली भरी, ‘किसान कल्याण वर्ष’ घोषित, जानें हर बड़ी बातमध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार (Mohan Yadav Government of Madhya Pradesh) ने आज 18 फरवरी 2026 को विधानसभा में वित्त वर्ष 2026 का बजट (Madhya Pradesh Budget 2026) पेश कर दिया।
- Journal Nature Climate Change का ख़ुलासा: खेती से भी बढ़ रहा प्रदूषण, भारत भी इस लिस्ट में शामिलप्रतिष्ठित वैज्ञानिक जर्नल (Journal) Nature Climate Change में प्रकाशित एक नई अंतरराष्ट्रीय रिपोर्ट (New international report) ने खेती को लेकर ग्लोबल टेंशन बढ़ा दी है। रिपोर्ट के मुताबिक, दुनिया भर में खेतों से निकलने वाली हार्मफुल गैसों के लिए सिर्फ छह देश जिम्मेदार हैं, और इनमें भारत का नाम भी शामिल है।





















