परवल भारत की लोकप्रिय सब्ज़ियों में से एक है, जिसकी खेती मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश, बिहार, असम, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, मध्य प्रदेश, मद्रास, महाराष्ट्र, गुजरात, केरल और तामिलनाडु में की जाती है। सब्ज़ी के साथ ही परवल से अचार और मिठाई भी बनाई जाती है। ये सेहत के लिए भी यह बहुत फ़ायदेमंद मानी जाती है। परवल में विटामिन, कार्बोहाइड्रेट और प्रोटीन की भरपूर मात्रा होती है।
मिट्टी और जलवायु
वैसे तो परवल की खेती हर तरह की मिट्टी में की जा सकती है, लेकिन भारी मिट्टी में इसकी खेती अच्छी नहीं होती। दोमट व बलुई दोमट मिट्टी इसके लिए अधिक उपयुक्त मानी जाती है। साथ ही खेत में जल निकासी की उचित व्यवस्था होनी चाहिए क्योंकि पानी के संपर्क में आने से इसकी लताएं खराब हो जाती हैं। इसके लिए गर्म जलवायु अच्छी होती है।

बुवाई की तैयारी
परवल की बुवाई के लिए खेत तैयार करने का समय मई-जून होता है। इस समय एक बार खेत की जुताई करके खुला छोड़ दें ताकि कीड़े-मकोड़े मर जाएं और खरपतवार यदि है तो वह सूख जाए। बुवाई के करीब एक महीने पहले मिट्टी में गोबर की सड़ी खाद या प्रति हेक्टेयर 200-250 क्विंटल के हिसाब से कम्पोस्ट मिलाएं। बोते समय खेत को 3-4 बार देसी हल से जुताई करके और पाटा चलाकर मिट्टी को समतल बना लें।
बुवाई का तरीका
परवल की बुवाई कई तरीकों से की जा सकती है, जिसमें बीज, जड़ों की कलम और लत्ताओं की लच्छी प्रमुख तरीके हैं।
बीज- इसके लिए पके हुए परवल से बीज निकालकर नर्सरी में क्यारियों में बोया जाता है। 2-3 महीने बाद पौधे खेत में लगाने के लिए तैयार हो जाते हैं। इस तकनीक से नर पौधों की संख्या अधिक और मादा पौधों की संख्या कम हो जाती है। इससे कम उपज प्राप्त होती है, इसलिए यह तरीका बहुत लोकप्रिय नहीं है।
जड़ों की कलम- इस तरीके में जड़ के साथ तने का 1 या 2 इंच भाग जिस पर 5-6 गांठें हों, उन्हें बोया जाता है। इस विधि में पौधे जल्द बढ़ते हैं और फल वक़्त से पहले आने लगते हैं।
लत्ताओं की लच्छी- इसमें सालभर पुरानी 120-150 सेंटीमीटर तक लंबी लताओं की लच्छी बनाकर बुवाई की जाती है। उत्तरप्रदेश और बिहार में इस तकनीक से परवल की व्यावसायिक खेती बड़े पैमाने पर की जाती है।

परवल की उन्नत किस्में
अगर आप भी परवल की खेती से अधिक मुनाफ़ा कमाना चाहते हैं तो इसकी कुछ उन्नत किस्मों का उत्पादन कर सकते हैं।
काशी अलंकार- अधिक उपज देने वाली परवल की इस किस्म के फलों का रंग हल्का हरा होता है और इसके बीज भी नरम होते हैं। इससे प्रति हेक्टेयर 200 क्विंटल के करीब फसल प्राप्त हो जाती है।

स्वर्ण अलौकिक- इस किस्म के परवल का आकार अंडे की तरह होता है और छिलके का रंग हल्का हरा होता है। इसमें बीज कम होते हैं। इसलिए मिठाई बनाने के लिए इसका अधिक इस्तेमाल होता है। इससे प्रति हेक्टेयर 200 से 250 क्विंटल फसल प्राप्त की जा सकती है।

स्वर्ण रेखा- इस किस्म के परवल का रंग गहरा हरा होता है और उसपर सफेद धारियां होती हैं। इसके पौधे की हर गांठ पर फल लगते हैं। प्रति हेक्टेयर उत्पादन करीब 200 क्विंटल होता है।

काशी सुफल– हल्के हरे रंग और सफेद धारियों वाले इस परवल का इस्तेमाल भी मिठाई बनाने में अधिक किया जाता है। इनका स्वाद अच्छा होता है। इसका प्रति हेक्टेयर उत्पादन 200 से 250 क्विंटल तक है।

नर और मादा पौधों का सही अनुपात है ज़रूरी
अधिक उपज प्राप्त करने के लिए नर और मादा पौधों को सही अनुपात में लगाना ज़रूरी है। इसका अनुपात 1:19 होना चाहिए। रोपाई के समय खेत में एक कतार से दूसरे कतार की दूरी 2.5 मीटर और एक पौधे से दूसरे पौधे की दूरी 1.5 मीटर होनी ज़रूरी है।
चूंकि परवल एक बेल की तरह फैलती है इसलिए यदि मचान बनाकर इसकी खेती की जाए तो फलों के खराब होने का डर नहीं रहता और उपज भी अधिक प्राप्त होती है। इसे अन्य फसलों के साथ भी उगाया जा सकता है। उत्तर प्रदेश में पान के साथ परवल की खेती की जाती है, जिससे मुनाफ़ा अधिक होता है। पालक, मूली, मेथी, फूलगोभी, प्याज, पत्तागोभी के साथ भी परवल की खेती की जा सकती है।

परवल की तुड़ाई
मार्च महीने के मध्य में फल लगना शुरू हो जाते हैं। फल लगने के 10 से 12 दिनों बाद फल तोड़ने लायक हो जाते हैं। इस तरह मार्च और अप्रैल महीने में प्रति सप्ताह फलों की तुड़ाई एक बार और मई में प्रति सप्ताह दो बार करनी चाहिए। फलों की तोड़ाई सूर्योदय से पहले करनी चाहिए। इससे फल अधिक समय तक ताजे रहते हैं। उन्नत किस्मों से परवल की अच्छी पैदावार ली जा सकती है। बाज़ार में परवल का भाव 3800 रुपये से लाकर 4500 रुपये प्रति क्विंटल के बीच चल रहा है।
सम्पर्क सूत्र: किसान साथी यदि खेती-किसानी से जुड़ी जानकारी या अनुभव हमारे साथ साझा करना चाहें तो हमें फ़ोन नम्बर 9599273766 पर कॉल करके या kisanofindia.mail@gmail.com पर ईमेल लिखकर या फिर अपनी बात को रिकॉर्ड करके हमें भेज सकते हैं। किसान ऑफ़ इंडिया के ज़रिये हम आपकी बात लोगों तक पहुँचाएँगे, क्योंकि हम मानते हैं कि किसान उन्नत तो देश ख़ुशहाल।

ये भी पढ़ें:
- तने की मजबूती: पौधे खुद को सीधा कैसे रखते हैं ? लिग्निन, पोटाश, नाइट्रोजन का समय और फसल गिरने का असली विज्ञानफसल का तना कोई साधारण डंडी नहीं है। यह एक जीवित ढांचा है जो पौधे को सीधा खड़ा रखता है और पानी व भोजन का परिवहन करता है। तना पत्तियों, फूलों और दानों को ऊपर संभालता है।
- पंजाब सरकार का बड़ा फैसला: 50 साल बाद मिलेगा ‘कच्चे’ किसानों को हक, बाढ़ पीड़ितों के खाते में आएगा पैसापंजाब सरकार (Punjab Government) ने किसानों और गरीबों को बड़ी राहत दी है। मुख्यमंत्री भगवंत मान (Chief Minister Bhagwant Mann) के नेतृत्व में हुई कैबिनेट बैठक में ऐतिहासिक फैसले लिए गए हैं। इन फैसलों से जहां सैकड़ों ऐसे किसानों को राहत मिलेगी, जिनकी फसलें बाढ़ में (Punjab farmers will get compensation for crop loss ) बर्बाद… Read more: पंजाब सरकार का बड़ा फैसला: 50 साल बाद मिलेगा ‘कच्चे’ किसानों को हक, बाढ़ पीड़ितों के खाते में आएगा पैसा
- तेलंगाना में रिकॉर्ड स्तर पर कपास की खरीद, 12,823 करोड़ रुपये किसानों के खाते मेंतेलंगाना में 12,823 करोड़ रुपये की कपास की खरीद, 27 फरवरी तक खुला बाजार, किसानों को उपज बेचने में बड़ी सहूलियत।
- Holi And Indian Farming : केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि किसानों की मेहनत का जश्न है होलीहोली का त्योहार (Holi festival) सिर्फ रंगों का ही नहीं, बल्कि खुशियों और मेहनत के रंगों का भी (Holi and Indian farming) त्योहार है। और इस खुशी में सबसे आगे होते हैं हमारे अन्नदाता किसान भाई।
- मिलावट के खिलाफ जंग: FSSAI के ‘Food Safety on Wheels’ से हर गांव-गली में होगी डेयरी प्रोडक्ट्स की जांचFSSAI (Food Safety and Standards Authority of India) पहल है ‘Food Safety on Wheels’ । ये कोई आम सरकारी गाड़ी नहीं, बल्कि चलती-फिरती हाईटेक लैब है, जो 24 घंटे आपके आसपास के इलाकों में घूमकर लोगों को शुद्ध दूध-घी का अधिकार दिला रही है।
- नई दिल्ली में आयोजित होगा पूसा कृषि विज्ञान मेला 2026, किसानों को मिलेंगे नई तकनीक और समाधानपूसा कृषि विज्ञान मेला 2026 में किसानों को नई तकनीक, उन्नत बीज और वैज्ञानिक समाधान की जानकारी मिलेगी, जिससे खेती बनेगी अधिक लाभकारी।
- नैनो फर्टिलाइज़र क्यों है नई ज़माने की खेती की ज़रूरत, जानिए IFFCO के मार्केटिंग डायरेक्टर डॉ. योगेंद्र कुमार सेखेती में यूरिया, डीएपी और नैनो यूरिया/डीएपी की बहुत अहम भूमिका होती है और भारतीय किसानों को इसकी आपूर्ति करता है भारतीय किसान उर्वरक सहकारी लिमिटेड (IFFCO), जो दुनिया की सबसे बड़ी उर्वरक सहकारी संस्थाओं में से एक है। किसान ऑफ़ इंडिया से खास बातचीत में IFFCO के मार्केटिंग डायरेक्टर डॉ. योगेंद्र कुमार ने कृषि… Read more: नैनो फर्टिलाइज़र क्यों है नई ज़माने की खेती की ज़रूरत, जानिए IFFCO के मार्केटिंग डायरेक्टर डॉ. योगेंद्र कुमार से
- Godhan Samagam-2026 : उत्तर प्रदेश में गौ-संरक्षण और किसानों के सम्मान का भव्य आयोजनपशुपालन और दुग्ध विकास विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित ‘गोधन समागम-2026’ (‘Godhan Samagam-2026’) महज एक औपचारिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि योगी सरकार की उस महत्वाकांक्षी सोच का आईना है।
- महाराष्ट्र ने बनाई देश में पहली बार किसानों के लिए ख़ास ‘Agriculture AI’नीति, खर्च होंगे 500 करोड़मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई में राज्य ने ‘Agriculture AI’ के क्षेत्र में देश में पहल करते हुए एक ऐतिहासिक सम्मेलन आयोजित किया है, जिसका सीधा फायदा सबसे छोटे किसान तक को होगा।
- US Tariff: अमेरिका ने फिर बढ़ाया टैरिफ,10 से बढ़ाकर 15 फीसदी किया, भारत के किसान और कृषि पर क्या होगा असर ?अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट (US Supreme Court) ने हाल ही में Trump के पुराने व्यापक टैरिफ को 6-3 के बहुमत से गैरकानूनी ठहरा दिया था। अदालत ने कहा था कि राष्ट्रपति ने अपने अधिकारों का अतिक्रमण (Encroachment) किया है।
- बदलते मौसम में अब नहीं होगा नुकसान, अब AI तय करेगा कब बोएं, कब सींचें और कहां बेचें फसल!अब AI खेत-खलिहान में उतरकर किसानों की तकदीर बदलने वाला है। केंद्रीय कृषि सचिव देवेश चतुर्वेदी (Union Agriculture Secretary Devesh Chaturvedi) ने हाल ही में ‘इंडिया AI इम्पैक्ट समिट’ (India AI Impact Summit) में इस क्रांतिकारी बदलाव का खुलासा किया।
- भारत-ब्राजील कृषि सहयोग पर चर्चा के जरिए दोनों देशों ने मज़बूत की साझेदारीभारत-ब्राजील कृषि सहयोग पर चर्चा में दोनों देशों ने तकनीक, शोध और टिकाऊ खेती में साझेदारी बढ़ाने पर सहमति जताई।
- प्राकृतिक खेती ने बढ़ाया गोवर्धन क्लांटा का आत्मविश्वास और मज़बूत की सेब की खेतीप्राकृतिक खेती अपनाकर गोवर्धन क्लांटा ने सेब की खेती में घटाई लागत, बढ़ाई आय और मिट्टी की सेहत को किया मज़बूत।
- बिहार की ‘Sugarcane Mechanization Scheme’ बनी किसानों के लिए वरदान, सरकार दे रही है 60 फीसदी तक सब्सिडीबिहार के गन्ना उद्योग विभाग (Sugarcane Industry Department) की महत्वाकांक्षी ‘गन्ना यंत्रीकरण योजना’ (‘Sugarcane Mechanization Scheme) के तहत राज्य के 324 किसानों को मशीन ख़रीदने की परमिट जारी की गई है, जिसमें से 300 से ज़्यादा किसान मशीनें खरीद भी चुके हैं।
- 20 साल पहले शुरू की जैविक खेती, आलू के बीजों में माहिर किसान सुखजीत सिंहसुखजीत सिंह ने 20 साल पहले शुरू की जैविक खेती, आज भरोसेमंद आलू बीज उत्पादन से किसानों को दे रहे बेहतर विकल्प।
- यूपी की योगी सरकार का किसानों को तोहफ़ा: 70 करोड़ से बदलेगी कृषि की तस्वीर, हर गांव पहुंचेगी टेक्नोलॉजीयोगी सरकार ने केवल घोषणाएं ही नहीं की, बल्कि 70 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि (Amount of more than Rs 70 crore) सीधे तौर पर उन योजनाओं के लिए आवंटित की है जो ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ यानी कृषि को मज़बूती देंगी।
- नौकरी छोड़कर शुरू की सब्जियों की नर्सरी, अमृतसर से पंजाब के किसानों तक पहुंचा रहे पौधेसब्जियों की नर्सरी से किसान मज़बूत शुरुआत कर रहे हैं, अमृतसर के भूपिंदर सिंह गिल की सफल पहल से बढ़ रही है मांग और मुनाफ़ा।
- शिवराज सिंह चौहान का स्पष्ट संदेश कृषि और किसानों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकताशिवराज सिंह चौहान ने कहा कि किसी भी व्यापार समझौते में किसानों के हितों से समझौता नहीं होगा, खाद्यान्न और डेयरी क्षेत्र पूरी तरह सुरक्षित हैं।
- Madhya Pradesh Budget 2026: किसानों की झोली भरी, ‘किसान कल्याण वर्ष’ घोषित, जानें हर बड़ी बातमध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार (Mohan Yadav Government of Madhya Pradesh) ने आज 18 फरवरी 2026 को विधानसभा में वित्त वर्ष 2026 का बजट (Madhya Pradesh Budget 2026) पेश कर दिया।
- Journal Nature Climate Change का ख़ुलासा: खेती से भी बढ़ रहा प्रदूषण, भारत भी इस लिस्ट में शामिलप्रतिष्ठित वैज्ञानिक जर्नल (Journal) Nature Climate Change में प्रकाशित एक नई अंतरराष्ट्रीय रिपोर्ट (New international report) ने खेती को लेकर ग्लोबल टेंशन बढ़ा दी है। रिपोर्ट के मुताबिक, दुनिया भर में खेतों से निकलने वाली हार्मफुल गैसों के लिए सिर्फ छह देश जिम्मेदार हैं, और इनमें भारत का नाम भी शामिल है।





















