ग्रामीण इलाकों में अतिरिक्त आमदनी के लिए मुर्गी पालन एक बेहतरीन ज़रिया है। आमतौर पर लोग आंगन या घर के पीछे मुर्गियां पालते हैं, जिसमें किसी तरह की अतिरिक्त लागत नहीं आती। इस तरह से कम लागत में आमदनी बढ़ाने का यह अच्छा तरीका है, लेकिन अधिक मुनाफ़े के लिए मुर्गी की बेहतरीन किस्म की जानकारी ज़रूरी है। बैकयार्ड मुर्गी पालन के लिए कौन सी मुर्गी उपयुक्त है? उसकी ख़ासियत क्या है? कैसा उसका बाज़ार है? इन सबके बारे में आप इस लेख में पढ़ेंगे। तेलंगाना के यादाद्री-भोंगिर ज़िले की रहने वाली खेतिहर मज़दूर चिलिवेरी पुष्पा ने बैकयार्ड मुर्गी पालन से अपनी आजीविका में न सिर्फ़ सुधार किया, बल्कि खुद को आत्मनिर्भर बनाया।
राजश्री किस्म की मुर्गियां उपलब्ध कराई गई
पेंचकल पहाड़ गांव से ताल्लुक रखने वाली पुष्पा का परिवार दिहाड़ी मज़दूरी पर निर्भर है। उन्होंने खुद खेतिहर मज़दूर के रूप में काम किया। उनकी मेहनत और लगन को देखते हुए एक स्थानीय पशु चिकित्सक ने उन्हें राष्ट्रीय पशुधन मिशन के तहत बैकयार्ड पोल्ट्री यूनिट योजना के लिए चुना। इस योजना के तहत उन्हें दो बैच में 15 नर और 30 मादा के अनुपात में राजश्री किस्म की 45 मुर्गियां उपलब्ध कराई गईं।
बैकयार्ड मुर्गी पालन से आर्थिक स्थिति में सुधार
उन्होंने वैज्ञानिकों द्वारा बताए गए तरीकों से मुर्गियों का ख़ास ख्याल रखा। इससे जल्द ही उनका पोल्ट्री व्यवसाय फलने-फूलने लगा। 8 से 10 रूपये प्रति अंडा और प्रति पक्षी को 600 रुपये की दर से बेचना शुरू कर दिया। बिक्री के अलावा, अंडे और मांस के सेवन से उनके परिवार को भी अच्छा पोषण मिलने लगा। मुर्गी पालन व्यवसाय से मिले मुनाफ़े से उत्साहित होकर पुष्पा और उनके परिवार ने ब्रीडिंग पर भी काम किया। फर्टाइल अंडों की संख्या बढ़ाई। अभी उनके बैकयार्ड मुर्गी पालन यूनिट में 100 मुर्गिया हैं, लेकिन अतिरिक्त आमदनी के लिए वह इनकी संख्या और बढ़ाने की योजना बना रही हैं।

राजश्री किस्म की ख़ासियत
राजश्री किस्म को ख़ासतौर पर ग्रामीण इलाकों के लिए विकसित किया गया है। ये किस्म बैकयार्ड मुर्गीपालन के लिए उपयुक्त बताई गई है। हैदराबाद स्थित श्री पी.वी. नरसिम्हा राव तेलंगाना स्टेट यूनिवर्सिटी फ़ॉर वेटरनरी, एनिमल एंड फ़िशरी साइंसेज़, (SPVNRTSUVAS) ने इसे विकसित किया है।
अन्य मुर्गियों की तुलना में राजश्री किस्म की मुर्गी रोगों के प्रति कम संवेदनशील होती हैं। यह रंग-बिरंगी, खुद प्रजनन करने में सक्षम और अच्छी शारीरिक सरंचना वाली होती हैं। एक मुर्गी साल में 150 अंडे देती है और 18 हफ़्ते की उम्र में इनके शरीर का वज़न लगभग 1.5 किलो तक हो जाता है। ये नस्ल 5 से 6 महीनों में अंडे देना शुरू कर देती हैं। ये दिखने में देसी मुर्गी की तरह होती हैं। इसलिए यह ब्रॉयलर से दोगुनी कीमत में बिकती हैं। साथ ही इसके अंडे भी भूरे रंग के होते हैं, जो सफेद अंडे से महंगे बिकते हैं। यानी इस किस्म को पालकर किसान अच्छा-खासा मुनाफ़ा कमा सकते हैं।

बैकयार्ड मुर्गी पालन किफ़ायती
आमतौर पर पोल्ट्री व्यवसाय में मुर्गियों के दाने पर ही कुल लागत का 70 फ़ीसदी हिस्सा खर्च हो जाता है, लेकिन अगर आप बैकयार्ड मुर्गी पालन यानी घर के पीछे मुर्गीपालन कर रहे हैं तो मुर्गियां कीड़े, घर का बचा खाना, अनाज आदि खाती हैं, जिसपर अतिरिक्त खर्च नहीं होता। साथ ही उनके रहने के लिए भी किसी तरह की अलग व्यवस्था करने की ज़रूरत नहीं पड़ती। हां, अगर कोई व्यवसायिक स्तर पर मुर्गीपालन कर रहा है तो उसे मुर्गियों के भोजन की अतिरिक्त व्यवस्था करनी होगी और रहने के लिए शेड भी बनाना होगा।
ये भी पढ़ें: बैकयार्ड मुर्गीपालन में पहले 4 हफ़्ते बेहद अहम, एक्सपर्ट से जानें मुर्गीपालन के सही तरीके
सम्पर्क सूत्र: किसान साथी यदि खेती-किसानी से जुड़ी जानकारी या अनुभव हमारे साथ साझा करना चाहें तो हमें फ़ोन नम्बर 9599273766 पर कॉल करके या [email protected] पर ईमेल लिखकर या फिर अपनी बात को रिकॉर्ड करके हमें भेज सकते हैं। किसान ऑफ़ इंडिया के ज़रिये हम आपकी बात लोगों तक पहुँचाएँगे, क्योंकि हम मानते हैं कि किसान उन्नत तो देश ख़ुशहाल।

ये भी पढ़ें:
- The Indo-Israeli Agriculture Project: मुरैना में इंडो-इज़राइल कृषि परियोजना से उग रहीं बिन मौसम सब्ज़ियांइंडो-इज़राइल कृषि परियोजना से मुरैना में हाईटेक खेती से सब्ज़ी उत्पादन बढ़ा, किसान हो रहे आर्थिक रूप से सशक्त।
- PM Kisan Sampada Yojana: कैबिनेट ने मंज़ूर किए 6520 करोड़ रुपये, किसानों की आय दोगुनी करने की ओर बड़ा कदमकेंद्रीय कैबिनेट ने बड़ा फैसला लेते हुए ‘प्रधानमंत्री किसान सम्पदा योजना’ (PM Kisan Sampada Yojana) के तहत 6520 करोड़ रुपये के कुल आवंटन को मंजू़री दे दी है। इसमें 1920 करोड़ रुपये का एक्स्ट्रा बजट शामिल है
- असम के किसान विकास दास ने कैसे अपनाई प्राकृतिक खेती और पाई नई पहचान, जानिए उनकी पूरी कहानीविकास दास ने प्राकृतिक खेती (Natural Farming) से उत्पादन लागत घटाई और मुनाफ़ा बढ़ाया, यह कहानी है एक साधारण किसान के असाधारण बदलाव की।
- कंकड़ से भरी ज़मीन पर जैविक खेती कर लोगों के लिए मिसाल बनीं महाराष्ट्र की प्रणाली प्रदीप मराठेप्रणाली प्रदीप मराठे (Pranali Pradeep Marathe) जिन्होंने अपने जुनून और मेहनत से जैविक खेती (Organic Farming) की नई मिसाल कायम की है। प्रणाली की ज़मीन पूरी तरह से पत्थरों से ढकी हुई थी, जहां मिट्टी का नामोनिशान तक नहीं था। लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। पत्थरों में छेद करके गड्ढे बनाए, उनमें मिट्टी भरी और धीरे-धीरे अपने घर के आसपास 0.2 एकड़ ज़मीन पर जैविक खेती (Organic Farming) शुरू की।
- मोदी सरकार के ये 6 ज़बरदस्त फैसले जो बदल रहे कृषि का नक्शा, लोकसभा में शिवराज सिंह ने दिखाया रोडमैप!केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लोकसभा (Parliament) में दिए एक बयान (Detailed statement) में बताया कि कैसे मोदी सरकार (Modi Government) ने किसानों की आय बढ़ाने के लिए जो कदम उठाए हैं, उनका असर अब साफ़ दिखने लगा है। सरकार की नीतियों और योजनाओं ने (Modi Government policies and schemes for farmers and agriculture) कृषि क्षेत्र को नई ऊर्जा दी है। किसानों की आय दोगुनी से भी अधिक हुई है।
- पौधों के तनाव का होता है उत्पादन पर असर, जानिए इसे कम करने के लिए कौन से उत्पाद बना रही है Agrocel कंपनीमौसम जनित पौधों के तनाव को कम कर फ़सल बढ़ाने में Agrocel कंपनी कैसे मदद कर रही है, बता रहे हैं डॉ. सुरेंद्र कुमार।
- Agricultural Export Strategy Of India : कृषि निर्यात में भारत ने तोड़ा रिकॉर्ड, अब वैल्यू-एडेड प्रोडक्ट्स के साथ बनेगा वर्ल्ड चैंपियन!अब भारतीय कृषि उत्पाद (Agricultural Export Strategy Of India) भी ग्लोबल मार्केट (Global Market) में धूम मचा रहे हैं। साल 2024-25 में भारत ने कृषि निर्यात (Export of agriculture and processed food) 51.9 अरब डॉलर (करीब 4.32 लाख करोड़ रुपये) पार कर लिया। ये सिर्फ एक आंकड़ा नहीं, बल्कि लाखों किसानों की मेहनत और सरकार की सही रणनीति का नतीजा है।
- CETA Agreement : भारतीय मछुआरों के लिए सुनहरा मौका! बिना टैक्स अब ब्रिटेन को भेजें झींगा-मछली, 70 फीसदी तक बढ़ेगी कमाईCETA Agreement (Comprehensive Economic and Trade Agreement) पर सिग्नेचर हुए। ये समझौता भारत के मछुआरों, निर्यातकों और समुद्री उत्पादों से जुड़े लाखों लोगों के लिए ‘गेम-चेंजर’ साबित होने वाला है।
- वाराणसी से किसानों को मिलेगी सौगात, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 20वीं किस्त 2 अगस्त को होगी जारीप्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 20वीं किस्त 2 अगस्त 2025 को वाराणसी से जारी होगी, करोड़ों किसानों को इसका लाभ मिलेगा।
- हाई डेंसिटी आम की खेती कर रहीं जम्मू-कश्मीर की अनीता कुमारी, HADP प्रोग्राम का लिया लाभरियासी की महिला किसान अनीता कुमारी ने HADP योजना के तहत हाई डेंसिटी आम की खेती कर अब तक ₹1.5 लाख की कमाई की। आधुनिक तकनीक, सरकारी सहायता और मेहनत ने उन्हें न केवल आत्मनिर्भर बनाया, बल्कि वह गांव की अन्य महिलाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गई हैं।
- झारखंड के खूंटी ज़िले के खेतों में खिली उम्मीद, गेंदा फूल की खेती से बढ़ी आमदनीगेंदा फूल की खेती से खूंटी के महिला और युवा किसान बन रहे लखपति, फूलों की खेती बन रही है ग्रामीण क्षेत्रों में आय का नया ज़रिया।
- ATMA: कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंधन एजेंसी है किसानों का सच्चा साथी, नई टेक्नोलॉजी से जोड़कर उनकी मेहनत को बदल रहा मुनाफे मेंकृषि प्रौद्योगिकी प्रबंधन एजेंसी (Agricultural Technology Management Agency – ATMA) जो किसानों को नई टेक्नोलॉजी (New technology) से जोड़कर उनकी मेहनत को मुनाफे में बदल रही है।
- नींबू की खेती से आर्थिक सशक्तिकरण की राह पर बढ़े किसान राजेश, मुख्यमंत्री क्लस्टर योजना से मिली उड़ानमुख्यमंत्री क्लस्टर योजना से राजेश रंजन ने नींबू की खेती में पाई सफलता, अब कई किसानों को बन रहे हैं आत्मनिर्भरता की प्रेरणा।
- Bima Sakhi Scheme: गांव की बेटियां बन रहीं ‘बीमा सखी’, ग्रामीण भारत में लाएंगी वित्तीय क्रांति!अब ‘बीमा सखी’ (Bima Sakhi) बनकर अपने गांव की आर्थिक ताकत बनने जा रही हैं। ग्रामीण विकास मंत्रालय और LIC की ऐतिहासिक पार्टनरशिप ने एक नई स्कीम का आगाज़ किया है
- ककोड़ा की खेती बनी चंबल के आदिवासी समुदायों की आजीविका और पोषण का आधारककोड़ा की खेती से चंबल और मुरैना के आदिवासी समुदायों को मिल रही नई पहचान, सेहत और आय दोनों में आ रहा सुधार।
- Marigold Farming: गेंदे की खेती ने बदली इस महिला किसान की क़िस्मत, पूरे साल करती हैं उत्पादनगेंदे की खेती (Marigold Farming) कर बुलंदशहर की हेमलता बनीं प्रगतिशील किसान, सालभर फूल और मशरूम की खेती से कमा रहीं हैं अच्छी आमदनी।
- मुर्गी पालन से आत्मनिर्भर बनीं योगेश्वरी देवांगन, खड़ा किया खुद का Poultry Farmमुर्गी पालन से आत्मनिर्भर बनीं योगेश्वरी देवांगन की प्रेरक कहानी, जिन्होंने गांव में रहकर ही शुरू किया लाखों का व्यवसाय।
- सेब की खेती में प्राकृतिक खेती का रास्ता अपना रहे हिमाचल के प्रगतिशील किसान जीत सिंहप्राकृतिक खेती (Natural Farming) अपनाकर हिमाचल के किसान जीत सिंह ने सेब उत्पादन में बढ़ोतरी की और ख़र्च भी घटाया।
- पारंपरिक खेती छोड़ आम की बागवानी ने बदली सांचौर की तस्वीर, किसानों की आर्थिक स्थिति हुई मज़बूतराजस्थान का सांचौर क्षेत्र (Sanchore Area Of Rajasthan ) के किसानों ने पारंपरिक खेती को छोड़कर आम की बागवानी (Mango Horticulture) को अपनाया है
- सेब और कीवी की खेती से आत्मनिर्भरता की मिसाल बनीं उत्तराखंड के पौड़ी ज़िले की सविता रावतसेब और कीवी की खेती ने उत्तराखंड की सविता रावत को आत्मनिर्भर बनाया, जिससे ग्रामीण आजीविका और रिवर्स माइग्रेशन को बल मिला।