समय के साथ अब खेती का तरीका भी आधुनिक होता जा रहा है। कृषि कार्यों को सुगम बनाने के लिए कई कृषि उपकरण बाजार में उपलब्ध हैं। इन्हीं में से एक है खेत की जुताई को आसान बनाने वाला कृषि उपकरण पावर टिलर (Power Tiller)। अच्छी फसल के लिए खेत की अच्छी जुताई ज़रूरी है और यह काम पावरटिलर बखूबी करता है। इसके अलावा, ये कई तरह के कृषि कार्यों में मदद करता है।
पावर टिलर क्या है?
खेती के लिए इस्तेमाल होने वाली यह मशीन खेत की जुताई से लेकर फसल की कटाई, बुवाई, भूमि समतल जैसे कार्य आसानी से कर सकती है। दरअसल, पावर टिलर में अन्य कृषि यंत्र जोड़कर कई दूसरे काम भी किए जाते हैं। यह ट्रैक्टर की तुलना में हल्का होता है और इसे चलाना भी आसान होता है। इसकी ख़ासियत है कि यह पेट्रोल और डीज़ल दोनों से चल सकता है। ट्रैक्टर की तुलना में इसमें ईंधन भी कम लगता है, जिससे खेती की लागत में कमी आती है। यह ट्रैक्टर से सस्ता होता है और साइज़ में छोटा होने के कारण पहाड़ी इलाकों में भी आसानी से पहुंच सकता है।

पावर टिलर के फ़ायदे
- यह खेती और बागवानी के कई काम करता है।
- खेतों में पडलिंग, सूखे खेत की जुताई, समतलीकरण करता है।
- इसके साथ ही बुआई, रोपाई, कीटनाशकों का छिडक़ाव भी इससे किया जाता है।
- निराई-गुड़ाई, खेत में पानी पंप करना, फसल की कटाई, फसल की ढुलाई जैसे काम भी इसकी मदद से किए जा सकते हैं।
- अलग-अलग काम के लिए इसमें अलग-अलग कृषि उपकरण जोड़े जा सकते हैं।

पावर टिलर खरीद पर सब्सिडी (Subsidy On Power Tiller)
अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, छोटे और सीमांत किसानों, महिलाओं और पूर्वोत्तर राज्यों के लाभार्थियों को 8 हॉर्सपावर से कम वाले पावर टीलर पर कुल कीमत की 50 फीसदी सब्सिडी मिलती है। सब्सिडी की अधिकतम राशि 50 हज़ार रुपये है। 8 हॉर्सपावर से ज़्यादा वाले पावर टीलर पर भी 50 फ़ीसदी सब्सिडी का प्रावधान है। इसमें सब्सिडी की अधिकतम राशि की सीमा 75 हज़ार रुपये है।
वहीं अन्य किसानों को 40 फ़ीसदी सब्सिडी मिलती है। 8BHP से कम वाले पावर टीलर पर 40 हज़ार हजार और 8BHP से अधिक वाले पर 60 हज़ार की सब्सिडी दी जाती है।

पावर टिलर कई तरह के होते हैं
बाज़ार में अलग-अलग हार्स पावर के पावर टिलर मौजूद हैं। 9 हॉर्स पावर तक वाले पावर टिलर छोटे आकार वाले कहलाते हैं और इनका इस्तेमाल छोटे बगीचे या किचन गार्डन में आसानी से किया जा सकता है।
9 से 14 हॉर्स पावर वाले मीडियम साइज़ के पावर टिलर का इस्तेमाल छोटे खेत में हल्की जुताई व दूसरे कृषि कार्यों में किया जा सकता है।
20 हार्स पावर तक के बड़े पावरटिलर का उपयोग तकरीबन सभी तरह के कृषि कार्यों के लिए किया जा सकता है।
बाज़ार में इन कंपनियों के पावर टिलर हैं उपलब्ध
होंडा, वीएसटी शक्ति, कुबोटा, केएमडब्लू मेगा, ग्रीव्स कॉटन, मेगा टी कंपनियों के पावर टिलर उपलब्ध हैं। मॉडल के हिसाब से कीमत होती है। 50 हजार से लेकर करीबन दो लाख तक इनकी कीमत रहती है।

पावर टिलर पर सब्सिडी कहाँ से लें?
अगर कोई किसान सब्सिडी पर पावर टिलर खरीदना चाहते हैं, तो वो अपने राज्य के कृषि विभाग की वेबासाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। इसके बाद कृषि विभाग जल्द ही आपसे संपर्क करता है। कृषि उपकरण पर सब्सिडी से जुड़ी ज़्यादा जानकारी जानने के लिए आप अपने नज़दीकी कृषि विज्ञान केंद्र से भी संपर्क कर सकते हैं और किसान कॉल सेंटर 1800 180 1551 नंबर ओर कॉल करके विस्तार से जान सकते हैं।
ये भी पढ़ें: गर्मियों में गहरी जुताई से कैसे बढ़ेगी फसलों की पैदावार, कृषि वैज्ञानिक डॉ. ख़लील ख़ान के टिप्स
सम्पर्क सूत्र: किसान साथी यदि खेती-किसानी से जुड़ी जानकारी या अनुभव हमारे साथ साझा करना चाहें तो हमें फ़ोन नम्बर 9599273766 पर कॉल करके या kisanofindia.mail@gmail.com पर ईमेल लिखकर या फिर अपनी बात को रिकॉर्ड करके हमें भेज सकते हैं। किसान ऑफ़ इंडिया के ज़रिये हम आपकी बात लोगों तक पहुँचाएँगे, क्योंकि हम मानते हैं कि किसान उन्नत तो देश ख़ुशहाल।

ये भी पढ़ें:
- तने की मजबूती: पौधे खुद को सीधा कैसे रखते हैं ? लिग्निन, पोटाश, नाइट्रोजन का समय और फसल गिरने का असली विज्ञानफसल का तना कोई साधारण डंडी नहीं है। यह एक जीवित ढांचा है जो पौधे को सीधा खड़ा रखता है और पानी व भोजन का परिवहन करता है। तना पत्तियों, फूलों और दानों को ऊपर संभालता है।
- पंजाब सरकार का बड़ा फैसला: 50 साल बाद मिलेगा ‘कच्चे’ किसानों को हक, बाढ़ पीड़ितों के खाते में आएगा पैसापंजाब सरकार (Punjab Government) ने किसानों और गरीबों को बड़ी राहत दी है। मुख्यमंत्री भगवंत मान (Chief Minister Bhagwant Mann) के नेतृत्व में हुई कैबिनेट बैठक में ऐतिहासिक फैसले लिए गए हैं। इन फैसलों से जहां सैकड़ों ऐसे किसानों को राहत मिलेगी, जिनकी फसलें बाढ़ में (Punjab farmers will get compensation for crop loss ) बर्बाद… Read more: पंजाब सरकार का बड़ा फैसला: 50 साल बाद मिलेगा ‘कच्चे’ किसानों को हक, बाढ़ पीड़ितों के खाते में आएगा पैसा
- तेलंगाना में रिकॉर्ड स्तर पर कपास की खरीद, 12,823 करोड़ रुपये किसानों के खाते मेंतेलंगाना में 12,823 करोड़ रुपये की कपास की खरीद, 27 फरवरी तक खुला बाजार, किसानों को उपज बेचने में बड़ी सहूलियत।
- Holi And Indian Farming : केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि किसानों की मेहनत का जश्न है होलीहोली का त्योहार (Holi festival) सिर्फ रंगों का ही नहीं, बल्कि खुशियों और मेहनत के रंगों का भी (Holi and Indian farming) त्योहार है। और इस खुशी में सबसे आगे होते हैं हमारे अन्नदाता किसान भाई।
- मिलावट के खिलाफ जंग: FSSAI के ‘Food Safety on Wheels’ से हर गांव-गली में होगी डेयरी प्रोडक्ट्स की जांचFSSAI (Food Safety and Standards Authority of India) पहल है ‘Food Safety on Wheels’ । ये कोई आम सरकारी गाड़ी नहीं, बल्कि चलती-फिरती हाईटेक लैब है, जो 24 घंटे आपके आसपास के इलाकों में घूमकर लोगों को शुद्ध दूध-घी का अधिकार दिला रही है।
- नई दिल्ली में आयोजित होगा पूसा कृषि विज्ञान मेला 2026, किसानों को मिलेंगे नई तकनीक और समाधानपूसा कृषि विज्ञान मेला 2026 में किसानों को नई तकनीक, उन्नत बीज और वैज्ञानिक समाधान की जानकारी मिलेगी, जिससे खेती बनेगी अधिक लाभकारी।
- नैनो फर्टिलाइज़र क्यों है नई ज़माने की खेती की ज़रूरत, जानिए IFFCO के मार्केटिंग डायरेक्टर डॉ. योगेंद्र कुमार सेखेती में यूरिया, डीएपी और नैनो यूरिया/डीएपी की बहुत अहम भूमिका होती है और भारतीय किसानों को इसकी आपूर्ति करता है भारतीय किसान उर्वरक सहकारी लिमिटेड (IFFCO), जो दुनिया की सबसे बड़ी उर्वरक सहकारी संस्थाओं में से एक है। किसान ऑफ़ इंडिया से खास बातचीत में IFFCO के मार्केटिंग डायरेक्टर डॉ. योगेंद्र कुमार ने कृषि… Read more: नैनो फर्टिलाइज़र क्यों है नई ज़माने की खेती की ज़रूरत, जानिए IFFCO के मार्केटिंग डायरेक्टर डॉ. योगेंद्र कुमार से
- Godhan Samagam-2026 : उत्तर प्रदेश में गौ-संरक्षण और किसानों के सम्मान का भव्य आयोजनपशुपालन और दुग्ध विकास विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित ‘गोधन समागम-2026’ (‘Godhan Samagam-2026’) महज एक औपचारिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि योगी सरकार की उस महत्वाकांक्षी सोच का आईना है।
- महाराष्ट्र ने बनाई देश में पहली बार किसानों के लिए ख़ास ‘Agriculture AI’नीति, खर्च होंगे 500 करोड़मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई में राज्य ने ‘Agriculture AI’ के क्षेत्र में देश में पहल करते हुए एक ऐतिहासिक सम्मेलन आयोजित किया है, जिसका सीधा फायदा सबसे छोटे किसान तक को होगा।
- US Tariff: अमेरिका ने फिर बढ़ाया टैरिफ,10 से बढ़ाकर 15 फीसदी किया, भारत के किसान और कृषि पर क्या होगा असर ?अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट (US Supreme Court) ने हाल ही में Trump के पुराने व्यापक टैरिफ को 6-3 के बहुमत से गैरकानूनी ठहरा दिया था। अदालत ने कहा था कि राष्ट्रपति ने अपने अधिकारों का अतिक्रमण (Encroachment) किया है।
- बदलते मौसम में अब नहीं होगा नुकसान, अब AI तय करेगा कब बोएं, कब सींचें और कहां बेचें फसल!अब AI खेत-खलिहान में उतरकर किसानों की तकदीर बदलने वाला है। केंद्रीय कृषि सचिव देवेश चतुर्वेदी (Union Agriculture Secretary Devesh Chaturvedi) ने हाल ही में ‘इंडिया AI इम्पैक्ट समिट’ (India AI Impact Summit) में इस क्रांतिकारी बदलाव का खुलासा किया।
- भारत-ब्राजील कृषि सहयोग पर चर्चा के जरिए दोनों देशों ने मज़बूत की साझेदारीभारत-ब्राजील कृषि सहयोग पर चर्चा में दोनों देशों ने तकनीक, शोध और टिकाऊ खेती में साझेदारी बढ़ाने पर सहमति जताई।
- प्राकृतिक खेती ने बढ़ाया गोवर्धन क्लांटा का आत्मविश्वास और मज़बूत की सेब की खेतीप्राकृतिक खेती अपनाकर गोवर्धन क्लांटा ने सेब की खेती में घटाई लागत, बढ़ाई आय और मिट्टी की सेहत को किया मज़बूत।
- बिहार की ‘Sugarcane Mechanization Scheme’ बनी किसानों के लिए वरदान, सरकार दे रही है 60 फीसदी तक सब्सिडीबिहार के गन्ना उद्योग विभाग (Sugarcane Industry Department) की महत्वाकांक्षी ‘गन्ना यंत्रीकरण योजना’ (‘Sugarcane Mechanization Scheme) के तहत राज्य के 324 किसानों को मशीन ख़रीदने की परमिट जारी की गई है, जिसमें से 300 से ज़्यादा किसान मशीनें खरीद भी चुके हैं।
- 20 साल पहले शुरू की जैविक खेती, आलू के बीजों में माहिर किसान सुखजीत सिंहसुखजीत सिंह ने 20 साल पहले शुरू की जैविक खेती, आज भरोसेमंद आलू बीज उत्पादन से किसानों को दे रहे बेहतर विकल्प।
- यूपी की योगी सरकार का किसानों को तोहफ़ा: 70 करोड़ से बदलेगी कृषि की तस्वीर, हर गांव पहुंचेगी टेक्नोलॉजीयोगी सरकार ने केवल घोषणाएं ही नहीं की, बल्कि 70 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि (Amount of more than Rs 70 crore) सीधे तौर पर उन योजनाओं के लिए आवंटित की है जो ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ यानी कृषि को मज़बूती देंगी।
- नौकरी छोड़कर शुरू की सब्जियों की नर्सरी, अमृतसर से पंजाब के किसानों तक पहुंचा रहे पौधेसब्जियों की नर्सरी से किसान मज़बूत शुरुआत कर रहे हैं, अमृतसर के भूपिंदर सिंह गिल की सफल पहल से बढ़ रही है मांग और मुनाफ़ा।
- शिवराज सिंह चौहान का स्पष्ट संदेश कृषि और किसानों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकताशिवराज सिंह चौहान ने कहा कि किसी भी व्यापार समझौते में किसानों के हितों से समझौता नहीं होगा, खाद्यान्न और डेयरी क्षेत्र पूरी तरह सुरक्षित हैं।
- Madhya Pradesh Budget 2026: किसानों की झोली भरी, ‘किसान कल्याण वर्ष’ घोषित, जानें हर बड़ी बातमध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार (Mohan Yadav Government of Madhya Pradesh) ने आज 18 फरवरी 2026 को विधानसभा में वित्त वर्ष 2026 का बजट (Madhya Pradesh Budget 2026) पेश कर दिया।
- Journal Nature Climate Change का ख़ुलासा: खेती से भी बढ़ रहा प्रदूषण, भारत भी इस लिस्ट में शामिलप्रतिष्ठित वैज्ञानिक जर्नल (Journal) Nature Climate Change में प्रकाशित एक नई अंतरराष्ट्रीय रिपोर्ट (New international report) ने खेती को लेकर ग्लोबल टेंशन बढ़ा दी है। रिपोर्ट के मुताबिक, दुनिया भर में खेतों से निकलने वाली हार्मफुल गैसों के लिए सिर्फ छह देश जिम्मेदार हैं, और इनमें भारत का नाम भी शामिल है।





















