पिछले कुछ साल में किसानों का रुझान मशरूम की खेती की तरफ़ तेज़ी से बढ़ा है। इसका वाजिब कारण भी है। कम जगह के साथ ही इसकी खेती में लागत भी कम आती है। दूसरी ओर मुनाफ़ा लागत से कई गुना ज़्यादा मिल जाता है। इस खेती की ख़ास बात है कि इसकी अलग-अलग किस्मों की खेती किसान सालभर कर सकते हैं। इस कारण मशरूम की कई किस्मों की खेती साल भर कमाई का ज़रिया बनकर उभरी है। ऐसी ही एक किस्म का ज़िक्र हम इस लेख में करने जा रहे हैं। उस किस्म की नई तकनीक की मदद से कैसे उत्पादन क्षमता बढ़ाई जा सकती है, उसके बारे में इस लेख में आगे आप जानेंगे।
मशरूम की कई किस्मों में एक है ढिंगरी मशरूम, जिसे अंग्रेजी में ऑयस्टर मशरूम भी कहा जाता है। इसकी खेती करने के लिए बड़ी जगह की ज़रूरत भी नहीं होती। कम लागत में छोटे से क्षेत्र में भी इसे उगाया जा सकता हैं। इसकी खेती कच्चे व पक्के मकान में छोटे से छोटे कमरे में आसानी से की जा सकती है।
मिलेगा ज़्यादा उत्पादन और पोषक तत्वों से भी भरपूर
आज देश के अलग-अलग राज्यों के किसान मशरूम की खेती से जुड़े हैं और अच्छा मुनाफ़ा कमा रहे हैं। ऐसे में मशरूम की खेती से किसानों को अधिक से अधिक लाभ कैसे पहुंचाया जाए, इसको लेकर कृषि वैज्ञानिक आधुनिक तकनीकों पर काम करते रहते हैं। ऐसी ही दो तकनीक उत्तर प्रदेश के कानपुर स्थित चंद्रशेखर आज़ाद कृषि विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों ने ईज़ाद की।
इन दो तकनीकों की मदद से ऑयस्टर मशरूम की खेती कर रहे किसानों की फसल वक़्त से पहले ही तैयार हो जाएगी और उत्पादन में भी बढ़ोतरी होगी। बता दें कि अन्य प्रकार के मशरूम की तुलना में ऑयस्टर मशरूम की खेती करना आसान और सस्ता है और ये पोषक तत्वों से भी भरपूर हैं।

जानिए दो नई तकनीकों के बारे में
आमतौर पर ऑयस्टर मशरूम उगाने वाले किसान भूसे को पहले 24 घंटे भिगोकर रखते हैं। उसके बाद पानी से भूसे को निकाल लिया जाता है और भूसे में लगभग 75 प्रतिशत की नमी हो, इसका खासतौर पर ख्याल रखा जाता है। फिर इस भूसे में स्पॉन को मिलाया जाता है। मशरूम के बीज को स्पॉन कहते हैं। फिर तैयार भूसे को प्लास्टिक की थैलियों में अच्छे से बांधकर अंधेरे कमरों में रख दिया जाता है।
चंद्रशेखर आज़ाद कृषि विश्वविद्यालय ने जो दो तकनीक विकसित की हैं उसमें भूसे में मिलाई जाने वाली चीजों को बदला गया है। इस प्रयोग का नतीजा अच्छा रहा। पहली तकनीक में भूसे के साथ गुड़ और चोकर मिलाया गया। इसमें पांच किलो भूसे में 400 ग्राम गुड़ का 20 फ़ीसदी सॉल्यूशन बनाकर उसमें 800 ग्राम गेहूं का चोकर डाला गया।
वहीं दूसरी तकनीक में भूसे के साथ एनपीके और कैल्शियम कॉर्बानेट मिलाया गया। इसमें पांच किलो भूसे में पांच मिली ग्राम एनपीके और 6 मिली ग्राम कैल्शियम कॉर्बोनेट की मात्रा मिलाई गई। दोनों ही तकनीक में मिश्रण तैयार करने के बाद बाकी आगे की प्रक्रिया आमतौर पर अपनाई जाने वाली विधि की तरह ही है।

वक़्त से पहले तैयार हो जाती है उपज
जब इन नई तकनीकों से मशरूम उगाए गए तो मशरूम का उत्पादन ज़्यादा देखा गया। साथ ही पौष्टिकता के लिहाज़ से ये ज़्यादा अच्छी हैं और इनका आकार भी सामान्य विधि की तुलना में ज़्यादा है। जहां आमतौर पर मशरूम की उपज को तैयार होने में लगभग 30 दिन का समय लग जाता है, वहीं इन दो तकनीकों से मशरूम की उपज 20 दिन में तैयार हो जाती है।
सम्पर्क सूत्र: किसान साथी यदि खेती-किसानी से जुड़ी जानकारी या अनुभव हमारे साथ साझा करना चाहें तो हमें फ़ोन नम्बर 9599273766 पर कॉल करके या kisanofindia.mail@gmail.com पर ईमेल लिखकर या फिर अपनी बात को रिकॉर्ड करके हमें भेज सकते हैं। किसान ऑफ़ इंडिया के ज़रिये हम आपकी बात लोगों तक पहुँचाएँगे, क्योंकि हम मानते हैं कि किसान उन्नत तो देश ख़ुशहाल।

ये भी पढ़ें:
- PM धन-धान्य कृषि योजना से बदलेगी खेती की तस्वीर, शिवराज सिंह चौहान ने ज़िलों को दिया किसानों की आय बढ़ाने का लक्ष्यPM धन-धान्य कृषि योजना में स्थानीय ज़रूरतों के अनुसार खेती सुधारने, विभागों का तालमेल बढ़ाने और किसानों तक नई तकनीक पहुंचाने पर ज़ोर दिया गया।
- हरियाणा सरकार की डेयरी योजना से बढ़ाएं कमाई, भैंस खरीदने के लिए 1.30 लाख की आर्थिक मददइस पहल के तहत पात्र परिवारों को भैंस खरीदने के लिए पशुपालन विभाग की ओर से 80,000 रुपये तक की सब्सिडी मिलेगी। इसके अलावा, वीटा डेयरी की ओर से 50,000 रुपये की अतिरिक्त मदद देने की जानकारी भी सामने आई है।
- मध्यप्रदेश में अब घर के दूध की भी होगी साइंटिफिक जांच! 12.40 करोड़ की लागत से पहली अत्याधुनिक डेयरी लैबये प्रयोगशाला केंद्र सरकार के पशुपालन एवं डेयरी विभाग की नेशनल प्रोग्राम फॉर डेयरी डेवलपमेंट परियोजना के तहत 12.40 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हुई है।
- केंद्रीय मंत्रिमंडल का बड़ा फैसला: पीएम-किसान योजना 2031 तक बढ़ी, 3.15 लाख करोड़ की ऐतिहासिक सौगातहर किस्त में 2,000 रुपये आधार सत्यापन और Direct Benefit Transfer के ज़रिए दिए जाते हैं। राज्य सरकारों के ज़रिए लाभार्थियों की लिस्ट का वैरिफिकेशन पहले की तरह आगे भी जारी रहेगा
- National Biodiversity Authority ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को बांटे 2.02 करोड़ रुपये, जैव विविधता संरक्षण को मिलेगा बढ़ावाNational Biodiversity Authority की राशि से पारंपरिक फ़सलों, औषधीय पौधों और प्राकृतिक आवासों के संरक्षण के साथ स्थानीय आजीविका को बढ़ावा मिलेगा।
- उत्तर प्रदेश सरकार का 65 लाख मीट्रिक टन धान ख़रीद का रिकॉर्ड लक्ष्य, किसानों को होगा सीधा फायदा!ये नई धान क्रय नीति किसानों के लिए कई मायनों में वरदान साबित होगी। पहला,बढ़ा हुआ MSP सीधे उनकी जेब में आएगा। दूसरा, फार्मर आईडी से रजिस्ट्रेशन की परेशानी खत्म होगी।
- पूजा घी पर सरकार का बड़ा फैसला: अब ‘घी’ नाम से नहीं बिकेंगे अखाद्य उत्पादअब पूजा के लिए बनाए जाने वाले अखाद्य उत्पादों के पैकेट पर ‘घी’ शब्द लिखना पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दिया गया है। इन्हें ‘पूजा के लिए घी’ कहकर भी प्रचारित नहीं किया जा सकेगा।
- कमर्शियल लेयर पोल्ट्री फार्मिंग योजना: ओड़िशा सरकार पोल्ट्री फार्म खोलने पर दे रही 10 करोड़ की सब्सिडीओडिशा सरकार की कमर्शियल लेयर पोल्ट्री फार्मिंग योजना न सिर्फ अंडा उत्पादन बढ़ाएगी, बल्कि राज्य को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में बड़ा कदम है।
- Food Processing में युवाओं के लिए बड़े मौक़े, चिराग पासवान ने नौकरी ढूंढने के बजाय रोज़गार देने की कही बातFood Processing में तकनीक, नए कारोबार और मूल्य संवर्धन से किसानों की आमदनी बढ़ाने और खाद्य बर्बादी घटाने के अवसरों पर ज़ोर दिया गया।
- शिवराज सिंह चौहान ने ICAR-IIAB में शुरू की नई सुविधाएं, 1,500 किसानों को मिली खेती की जानकारीशिवराज सिंह चौहान के कार्यक्रम में किसानों को उन्नत बीज, संतुलित खाद, पशुपालन और रबी फ़सलों की बेहतर देखभाल की जानकारी मिली।
- World Egg Day 2026 : भारत है दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा अंडा उत्पादक, लेकिन चुनौतियां जो किसानों की कमर तोड़ रहीं‘संडे हो या मंडे, रोज खाओ अंडे’- ये सिर्फ सेहत का नारा नहीं, बल्कि भारत के किसान और उसकी मेहनत का सम्मान भी है।
- बिहार में मिलेट्स प्रोसेसिंग को मिलेगा बड़ा बढ़ावा: किसानों को मिलेगी मोटी सब्सिडी, जानें पूरी डिटेलमिलेट्स को पोषण का खजाना माना जाता है। इसके प्रोसेसिंग से लोकल स्तर पर value addition होगा, जिससे किसानों की आमदनी बढ़ेगी और युवाओं को स्वरोजगार मिलेगा।
- भारत और घाना के बीच कृषि सहयोग को नई दिशा, रिसर्च और तकनीक के साथ बढ़ेगा उत्पादनभारत और घाना के MoU से टमाटर, कंद फ़सलों, कोल्ड स्टोरेज और कृषि तकनीक पर सहयोग बढ़ेगा।
- अन्नदाताओं के असली हीरो : जब नाना पाटेकर ने डेढ़ करोड़ की कार छोड़ किसानों के आंसू पोंछेनाना पाटेकर ने साल 2015 में अपने बेहद करीबी दोस्त और मशहूर मराठी अभिनेता मकरंद अनासपुरे के साथ मिलकर ‘नाम फाउंडेशन’ नाम के एक गैर-सरकारी संगठन की शुरूआत की।
- दशहरा पर यूपी सरकार का बड़ा तोहफा: किसानों को अनुदान पर मिलेंगे कृषि यंत्र, 7 से 20 अक्टूबर तक करें आवेदनदशहरे के इस उपहार से उत्तर प्रदेश के किसानों को खेती के काम में बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। किसान समय रहते ऑनलाइन आवेदन करके इस योजना का लाभ उठा सकते हैं।
- COP31 से पहले भूपेंद्र यादव ने बताया क्या होना चाहिए जलवायु सम्मेलन की असली क़ामयाबीभूपेंद्र यादव ने COP31 में पेरिस समझौते के वादों को पूरा करने, जलवायु कार्रवाई तेज़ करने और सफल समाधानों को बढ़ाने पर ज़ोर दिया।
- पराली जलाने पर सरकार की सख़्ती: पंजाब-हरियाणा के 34 ज़िलों में फ्लाइंग स्क्वाड तैनात, किसानों को मिलेगी मददफ्लाइंग स्क्वाड की टीमें सिर्फ निगरानी ही नहीं करेंगी, बल्कि किसानों, पराली सुरक्षा बल, जिला स्तरीय अधिकारियों, राज्य सरकार के नोडल अधिकारियों और Pollution Control Boards के अधिकारियों के साथ मिलकर काम करेंगी।
- अलविदा बैल बछड़ों: एक नई वैज्ञानिक तकनीक जो भारतीय डेयरी फ़ार्मों को बदल रही हैलिंग-निर्धारित वीर्य और IVF जैसी नई तकनीकें भारतीय डेयरी फ़ार्मों में बछिया जन्म की संभावना बढ़ाकर किसानों की आय और पशुपालन का भविष्य बदल रही हैं।
- गेंदा फूल की खेती से किसानों की आमदनी होगी दुगनी! सरकार दे रही 40 हजार रुपये प्रति हेक्टेयर अनुदानकिसान के पास गेंदा फूल की खेती के लिए भूमि होना जरूरी है। जिनके पास अपनी ज़मीन नहीं है, वे एकरारनामा के आधार पर योजना का लाभ ले सकते हैं।
- VB–G RAM G में खेती और आजीविका को मिली बड़ी जगह, गांवों में रोज़गार के साथ विकास पर ज़ोरVB–G RAM G में 375 काम शामिल किए गए हैं। इनमें पानी, खेती, ग्रामीण रोज़गार, आजीविका और आपदा से बचाव पर ख़ास ज़ोर है।





















